वीडियो: सूर्यकुमार और संजू सैमसन ने न्यूजीलैंड के ग्राउंड स्टाफ की मदद कर जीता लाखों दिल, रेन स्वीप कार्ट में फील्ड सुखाते आये नज़र

0
54
views
Suryakumar and Sanju Samson won millions of hearts by helping New Zealand's ground staff, were seen drying the field in a rain sweep cart

भारत और न्यूजीलैंड के बीच हेमिल्टन के मैदान पर खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच को बारिश की वजह से  रद्द कर दिया गया। जहाँ अभी भी कीवी इस सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की हुई है । वहीँ आखिरी मुकबंला भारतीय टीम जीत के साथ सीरीज को ड्रा करने के लिए खेलती नज़र आएगी । इस मुलाबले से ठीक कुछ घंटे पहले बारिश से भीगे हेमिल्टन के मैदान पर सूर्यकुमार और संजू सैमसन ने ग्राउंड स्टाफ की मदद की । जिसके बाद सूर्यकुमार और संजू सैमसन की काफी तारीफ हो रही है । हालाकिं दूसरे वनडे में धवन ने संजू को जगह प्लेइंग XI में नहीं दी थी । उनकी जगह दीपक हुड्डा टीम में लिए गए थे ।

सूर्यकुमार और संजू सैमसन ने की ग्राउंड स्टफ की मदद

Suryakumar and Sanju Samson won millions of hearts by helping New Zealand's ground staff, were seen drying the field in a rain sweep cart
PC: Blackcaps

सूर्यकुमार और संजू सैमसन ने बड़ा दिल दिखते हुए ग्राउंड स्टाफ की मदद के साथ साथ उनके जीवन और कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी हासिल की । वहीँ सूर्यकुमार ने तो रेन वाटर स्वीप मशीन कार्ट पर बैठकर पुरे मैदान का जायजा के साथ स्टाफ की मदद भी की जहाँ वे स्टाफ से पुर्जे भी लेते नज़र आये । वही संजू सैमसन को भी मैदान पर ग्राउंड स्टाफ को मदद करते हुए स्पॉट किया गया । यह साफ है की इन दोनों प्लेयर ने ना केवल न्यू जीलैंड में अपना कद ऊंचा किया वहीँ यह भी साबित किया की मानवता क्या होती है ।

बारिश की भेंट चढ़ा मैच

न्यूजीलैंड ने  टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी। भारत ने 4.5 ओवर में बिना विकेट खोए 22 रन बनाए थे कि बारिश शुरू हो गई। इसके ठीक बाद 12.5 ओवर में एक बार फिर बारिश ने दस्तक देते हुए मैच को रद्द करने पर मजबूर कर दिया ।

बारिश के दुबारा शुरू होने की वजह से अंपायर ने यह फैसला लिया की मैच को रद्द करना होगा , जहाँ प्लेयर को वेट आउटफील्ड की वजह से कोई इंजरी ना हो इसपर खास धयान दिया गया और मुलाबले को   रद्द कर दिया गया।

भारतीय पारी

शुभमन गिल (42 गेंद पर 45 रन) और सूर्यकुमार यादव (25 गेंद पर 34 रन) नाबाद रहे। कप्तान शिखर धवन 10 गेंद पर 3 रन बनाकर मैट हैनरी की गेंद पर कैच आउट आउट हुए। अब आंकड़ों पर नज़र डालें तो तीन मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड की 1-0 की अजय बढ़त हासिल की हुई है। तीसरा वनडे 30 नवंबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।

वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here