Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals, 3rd Match: इकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ में लखनऊ सुपरजाइंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2023 का तीसरा मुकाबला खेला गया । जहां इस मुकाबले को लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 50 रनों से जीत कर आई पी एल 2023 में जीत के साथ इस अभियान की शुरुआत की। जहां जीत के नायक रहे लखनऊ सुपरजाइंट्स के सलामी बल्लेबाज मेयर्स जिन्होंने 73 रनों की तूफानी पारी खेली, वहीं गेंदबाजी मे मार्क वुड ने भी कमाल का प्रदर्शन करते हुए पहले ही मुकाबले में 5 विकेट हासिल कर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाया जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 143 रन ही बना पाई और लखनऊ सुपर की टीम ने इस मुकाबले को 50 रन से जीता।
लोकेश राहुल का बल्ला रूठा
हालांकि इस मुकाबले में लखनऊ की टीम ने 50 रन से जीत हासिल की लेकिन इस मुकाबले में लखनऊ के कप्तान लोकेश राहुल का बल्ला रूठा ही पाया गया , जहाँ वे 8 रन के स्कोर पर लोकेश राहुल आउट हुए मायर्स ने 38 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके और सात छक्के की मदद से 73 रन की पारी खेली, कुणाल पांड्या 15 रन बनाकर नाबाद रहे ,निकोलस पूरन ने 21 गेंदों पर 36 रन की पारी खेली, आयुष ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की उन्होंने 2 छक्के और एक चौके की मदद से 18 रन की पारी खेली।
दिल्ली की गेंदबाजी की बात की जाए तो खलील अहमद और चेतन ने दो-दो विकेट चटकाए में अक्षर पटेल का कुलदीप यादव के खाते में एक-एक सफलता रहे।
डेविड वॉर्नर ने ठोका अर्धशतक

जीत के लिए 194 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और डेविड वॉर्नर ने ताबड़तोड़ शुरुआत की जहां दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 41 रन की साझेदारी की। वहीँ डेविड वॉर्नर ने 48 गेंदों पर 56 रन की सर्वाधिक पारी खेली हालांकि पृथ्वी शॉ के आउट होने के बाद दिल्ली के विकेट गुच्छों में गिरे जहां मार्क वुड ने शानदार और धारदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 14 रन देकर पांच सफलता अर्जित की और दिल्ली को सम्भलने का मौका नहीं दिया ।
मैन ऑफ द मैच

मार्क वुड को मन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया जहां उन्होंने 4 ओवर में 14 रन देकर 5 विकेट हासिल किया। जिसके लिए उन्हें 1 लाख की धन राशि प्रदान की गई।






