भारत को इंग्लैंड से मिली अंतिम और निर्णायक मुकाबले में 7 विकेट से हार के बाद इंग्लैंड की धरती पर 15 साल बाद टेस्ट श्रृंखला में जीत का सपना अब भारतीय टीम का एक सपना ही रह गया है । बर्मिंघम टेस्ट में भारतीय टीम को 7 विकेट से रौंदकर बर्मिंघम के मैदान पर 100 फीसदी जीत रेट को भी बनाये रखा । वहीँ इस हार के बाद भारतीय टीम को डबल झटका मिला है जहाँ भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंकतालिका में टॉप-3 से बाहर होने के साथ पाकिस्तान की टीम भारत से आगे हो गई है । आगे खबर विस्तार से ।
बर्मिंघम टेस्ट में रूट (142*) और जॉनी बेयरस्टो (114*) की शानदार शतकीय पारी की बदौलत इंग्लैंड ने मेहमान टीम इंडिया के दिए गए 378 रन के लक्ष्य को महज 3 विकेट खोकर हासिल कर 7 विकेट से सनसनीखेज जीत दर्ज की । इस जीत के साथ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला को इंग्लैंड 2-2 से बराबरी करने में कामयाब हो चुकी है ।

जहाँ एक समय भारत का पलड़ा भारी लग रहा था वहीँ इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों ने ताबड़तोड़ खेल का प्रदर्शन कर भारतीय गेंदबाज़ों पर करारा प्रहार किया । जहाँ सिराज ने 6.53 के इकॉनमी से 15 ओवर में 98 रन दिए वहीँ शार्दुल ने 5.91 की इकॉनमी से 11 ओवर में 65 रन लुटाये । ये टेस्ट मैच का आलम रहा ।
भारत को लगा जुर्माना
आईसीसी ने भारत पर स्लो रेट करने की वजह से जुर्माना लगते हुए मैच फीस से 40 फीसदी काटने के साथ 2 WTC प्वाइंट्स भी भारतीय टीम के अंक से कम कर दिए हैं । इस बड़े निर्णय के बाद भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंक तालिका में बड़ा नुकसान देखने मिल रहाहै । जहाँ अब भारतीय टीम तीसरे स्थान से चौथे स्थानपर फिसल कर आ गई है ।
भारत के अब अंक को काटे जाने के बाद 52.08 अंक हो गए हैं, वहीं 0.30 की बढ़त के साथ पाकिस्तान 52.38 अंक के साथ तीसरे पायदान पर आ चुकी है ।ऑस्ट्रेलिया की टीम 77.79 और साउथ अफ्रीका 71.43 अंक के साथ टॉप 2 में हैं । इस जीत के बाद इंग्लैंड की टीम सातवें स्थान पर 33.33 प्रतिशतक अंकों के साथ आ चुकी है ।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की राह हुई कठिन
भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 टेस्ट मैच के साथ बांग्लादेश के साथ 2 मैच की श्रृंखला भी खेलनी है । वहीँ अगर भारतीय टीम ये 6 मैच में जीत दर्ज करती है तभी भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर पायेगी । लिहाजा इंग्लैंड से मिली हार के बाद भारतीय टीम की राह कठिन जरूर हुई है ।







