वीडियो: हनुमा विहारी ने ना छोड़ा होता बेयरेस्टो का 14 रन पर ये कैच तो संभवतः चैंपियन होती टीम इंडिया

0
64
views
Had Hanuma Vihari not dropped this catch of Bairstow, Team India might have been the champion

पटौदी कप के फाइनल और निर्णायक मैच में भारत ने इंग्लैंड को चौथी पारी में जीत के लिए 378 रनों का लक्ष्य दिया था। एक समय यह स्कोर भारत के लिए काफी सेफ माना जा रहा था , जहाँ क्रिकेट पंडित के अनुसार 350 रन जीत के लिए टीम इंडिया के लिए काफी होगा ये बताया जा रहा था । लेकिन जैसे जैसे समय बीता वैसे वैसे  इंग्लैंड की टीम ने इस नामुमकिन स्कोर को प्राप्त कर भारत पर 7 विकेट से जीत कर तहलका मचा दिया ।



वहीँ एक समय भारतीय टीम का पलड़ा भारी माना जा रहा था । लेकिन इंग्लिश प्लेयर के शानदार बल्लेबाज़ी और जबरदस्त संघर्ष के साथ भारतीय फील्डर के लचर प्रदर्शन की वजह से भारतीय टीम को संभवतः हार का सामना करना पड़ा । जहाँ कहावत सार्थक होती दिखाई दी ” कैच छूटा मैच छूटा” ।

बेयरस्टो जिन्होंने भारत के खिलाफ दोनों परियों में शतक जड़ा उन्हें मैन ऑफ द मैच के ख़िताब से नवाज़ा गया । भारत के जीत और हार में उनकी भूमिका सबसे अधिक रही जहाँ अगर पहली पारी में अगर बेयरस्टो शतक नहीं जड़ते तो भारत की बढ़त और अधिक होती और अगर दूसरी पारी में शतक नहीं जड़ते तो ये परिणाम नहीं आता तो भारत के खिलाफ आया है । वहीँ इसमें चूक भारत के प्लेयर की भी है । जहाँ कैच छूटना बड़ी वजहों में से एक है ।



बेयरस्टो जब 14 रन के निजी स्कोर पर थे तो उनका कैच सिराज के ओवर में स्लिप में खड़े हनुमा विहारी ने छोड़ा था । जहाँ वह कैच अगर हनुमा ले लेते तो मैच का परिणाम भारत के हित में आ सकता था । जहाँ उस कैच के बाद रुट और बेयरस्टो के बीच साझेदारी  पनपी और उसका हर्जाना टीम इंडिया को उठाना पड़ा ।

Had Hanuma Vihari not dropped this catch of Bairstow, Team India might have been the champion
PC: Twitter

अगर वह कैच लपका जाता तो इंलिश टीम पर दवाब बढ़ता और रन बनाने की हड़बड़ी में विकेट का पतन संभवतः होता ।



बेयरस्टो अपने करियर के पीक फॉर्म में हैं जहाँ उन्होंने लगातार 5 शतक कुल 6 परियों में भी लगाई हैं । न्यूजीलैंड के खिलाफ वे शानदार फॉर्म में थे जहाँ 3-0 से टेस्ट में मात देने के बाद इंग्लैंड की भिड़ंत भारत से थी।

दूसरी ओर हनुमा विहारी जिन्हे रहाणे की जगह टीम इंडिया में जगह दी गई थी । ना ही उनका बल्लेबाज़ी में अधिक योगदान रहा ना ही उनका फील्डिंग में अधिक योगदान रहा । जिसके बाद फैंस को एक बार फिर रहाणे की याद आ गई है ।



वीडियो

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here