भारत और वेस्टइंडीज के बीच एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के उपरांत t20 मैच की श्रृंखला का आगाज 16 फरवरी से कोलकाता के मैदान पर शुरू होगा ।t20 सीरीज से पहले ही भारतीय टीम और भारतीय फैंस के लिए बुरी खबर आ रही है, जहां भारत के 2 स्टार प्लेयर टीम का हिस्सा नहीं होंगे . आपको बता दें कि भारतीय टीम ने वनडे में वेस्टइंडीज को परास्त किया एवं अब निशाना t20 का है ।आगे बात करते हैं वह दो खिलाड़ियों की ज्योति नहीं होंगे टीम इंडिया का t20 में हिस्सा।
लोकेश राहुल और पटेल हुए आउट
🚨 NEWS 🚨: KL Rahul and Axar Patel ruled out of @Paytm #INDvWI T20I Series. #TeamIndia
The All-India Senior Selection Committee has named Rututaj Gaikwad and Deepak Hooda as replacements.
More Details 🔽
— BCCI (@BCCI) February 11, 2022
गौरतलब है कि लोकेश राहुल जिन्होंने भारतीय टीम को एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के दूसरे मैच से ज्वाइन किया था । वहीं t20 का हिस्सा नहीं होंगे जहां वह हैमस्ट्रिंग की कठिनाई से जूझ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आउट होने के उपरांत उन्हें मीटिंग में खिंचाव महसूस हुआ, जिसकी वजह से लोकेश राहुल t20 सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। वहीं दूसरी ओर अक्षर पटेल जो कि कोविड-19 पाए गए थे वह भी पूरी तरह से रिकवर नहीं हुए हैं जिसकी वजह से उनका भी खेलना संदिग्ध माना जा रहा है, जिसकी सूचना बीसीसीआई ने औपचारिक तौर पर दी है।
टी20 के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा कप्तान, ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस ,सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, वेंकटेश्वर, दीपक चहर शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, यजुवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्षल पटेल, ऋतुराज गायकवाड, दीपक हुड्डा ।
भारत-वेस्टइंडीज के बीच 2022 में t20 सीरीज के कार्यक्रम
16 फरवरी 2022 को भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला t20 मुकाबला कोलकाता के मैदान पर खेला जाएगा। दूसरा t20 मुकाबला 18 फरवरी को कोलकाता के मैदान पर खेला जाएगा ।तीसरा t20 मैच 20 फरवरी को कोलकाता के मैदान पर खेला जाएगा।







