भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में 12 मार्च को खेला जाएगा ।इसी कड़ी में भारतीय टीम फ्लाइट द्वारा बेंगलुरु पहुंचे। जहां भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारतीय टीम की बेंगलुरु तक पहुंचने की एक वीडियो साझा किया है। जहां भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ,श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, मोहम्मद सिराज आदि बेहद मस्ती के मूड में दिखे ।आगे खबर विस्तार से।
पहला टेस्ट जीतने के बाद अब बेंगलुरु फतह करने की बारी
Mohali ✈️ Bengaluru
Pink-ball Test, here we come 🙌#TeamIndia | #INDvSL | @Paytm pic.twitter.com/9fK2czlEKu
— BCCI (@BCCI) March 10, 2022
गौरतलब है कि भारत और श्रीलंका को पहला मुकाबला एक पारी और 222 रनों से हराया । विराट कोहली का यह 100वां टेस्ट मैच रहा ।वहीं भारत के नियमित कप्तान रोहित शर्मा ने पदार्पण किया ।वही उनकी पहली जीत हासिल की । गौरतलब है कि अब दूसरा मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां यह डे नाइट टेस्ट मुकाबले में पिंक बॉल इस्तेमाल होगा ।वही दोनों ही टीमों में बदलाव संभव है। आपको बता दें कि फ्लाइट से जाने के दौरान विराट कोहली समेत प्लेयर्स काफी रिलैक्स मूड में दिखे ।जहां ऋषभ पंत, श्रेयस, विराट कोहली, सिराज अपने अलग एवं मस्ती के अंदाज में सफर को एंजॉय किया।
कैसा है एमएस चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारतीय टीम का रिकॉर्ड
अगर आंकड़ों के लिहाज से बात की जाए तो भारतीय टीम ने बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए कुल 23 मैच में आठ में जीत दर्ज की है। वहीं छह मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं 9 मुकाबले ड्रा रहा हैं ।आपको बता दें कि कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाद अब बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम गुलाबी गेंद से डे- नाईट टेस्ट मैच का आयोजन कराने के लिए तैयार है।
दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, हनुमा विहारी, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी।
भारत की 18 सदस्यीय टेस्ट टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), प्रियांक पांचाल, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, शुभमन गिल, रिषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत, रवींद्र जडेजा, जयंत यादव, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, सौरव कुमार, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान)।







