दक्षिण अफ्रीका दौरे पर नाकाम साबित होने के उपरांत चेतेश्वर पुजारा को श्रीलंका के साथ चल रहे टेस्ट श्रृंखला का हिस्सा नहीं बनाया गया है ।वहीं अब चेतेश्वर पुजारा इंग्लैंड के घरेलू काउंटी क्रिकेट सक्सेस के साथ खेलते हुए दिखाई देंगे ।हालांकि आप को साफ कर दें कि हाल में ही चेतेश्वर पुजारा रणजी ट्रॉफी में भी खेलते नजर आए थे। चेतेश्वर पुजारा इंग्लिश काउंटिंग के वनडे एवं काउंटी चैंपियनशिप खेलते हुए मैदान पर नजर आएंगे। गौरतलब है कि अपनी प्रदर्शन में धार देने के लिए चेतेश्वर पुजारा ने रणजी ट्रॉफी में भी अपना हाथ आजमाया था।
चेतेश्वर पुजारा ने जानिए क्या कहा
Excited to join the Sussex family, and looking forward to contributing to the Club’s success this county season 👍 https://t.co/FV5X67O2OW
— cheteshwar pujara (@cheteshwar1) March 10, 2022
गौरतलब है कि सक्सेस काउंटी से जुड़ने के उपरांत चेतेश्वर पुजारा ने कहा कि वह काफी उत्साहित है एवं सम्मानित महसूस कर रहे हैं। जहां उन्हें काउंटी क्रिकेट में खेलने का मौका मिल रहा है। वही इसे लेकर बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं एवं खेलने के लिए उत्सुक हैं ।चेतेश्वर पुजारा ने अपने शब्दों में यह भी जोड़ते हुए कहा कि वह सक्सेस काउंटी क्रिकेट में अपना योगदान देना चाहते हैं जिससे कि क्लब सफलता की ऊंची बुलंदियों पर जा सके।
काउंटी क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर एक बार फिर से भारतीय टेस्ट क्रिकेट में बनाना चाहेंगे जगह
गौरतलब है कि चेतेश्वर पुजारा पहले भी अपने बल्लेबाजी को धार देने के लिए इंग्लिश इंग्लिश कंडीशन में खेलते नजर आए थे। वही चेतेश्वर पुजारा की प्रथम श्रेणी क्रिकेट की बात की जाए तो चेतेश्वर पुजारा ने 374 पारियों में 16948 रन बना है । पुजारा ने 50 शतक तथा 70 अर्धशतकीय पारी खेली है। वही टेस्ट क्रिकेट की बात की जाए तो चेतेश्वर पुजारा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 95 टेस्ट मैच में कुल 6713 रन बनाये हैं, जहां उन्होंने कुल 18 शतक तथा 32 अर्धशतकीय पारी खेली है।
सक्सेस काउंटी क्रिकेट में किया स्वागत
We are delighted to announce the signings of Cheteshwar Pujara and Josh Philippe for the upcoming season. 🤝 🙌
Full details. 📰 ⬇ #GOSBTS
— Sussex Cricket (@SussexCCC) March 10, 2022
सक्सेस क्रिकेट काउंटी ने सोशल मीडिया द्वारा चेतेश्वर पुजारा का टीम में शामिल होने के लिए स्वागत किया है।जून की शुरुआत में पाकिस्तान और वेस्टइंडीज वनडे सीरीज खेलेगी जिसकी वजह से मोहम्मद रिजवान काउंटी में नहीं खेलेगें वहीँ उनकी जगह जोश फिलिप टीम का हिस्सा होंगे







