भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 5 t20 मुकाबला किस तरीके से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। जहां भारतीय टीम के कप्तान लोकेश राहुल चोट की वजह से बाहर हो चुके हैं। वही उनके साथ चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव भी चोटिल होकर पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं। जिस की आधिकारिक पुष्टि bcci ने कर दी है ।
हालांकि इन दोनों प्लेयर्स के रिप्लेसमेंट की जानकारी अभी नहीं दी गई है। वही लोकेश राहुल की जगह ऋषभ पंत को बतौर कप्तान का भार दिया गया। वहीं दूसरी ओर हार्दिक पांड्या को उप कप्तान की भूमिका दी गई है।
लोकेश राहुल और कुलदीप हुए चोटिल

India captain KL Rahul and spinner Kuldeep Yadav will miss the home T20I series against South Africa due to injuries, Rishabh Pant will lead with Hardik as his deputy
👉 https://t.co/7z4oe22WVO pic.twitter.com/y1eqUCPBwA
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) June 8, 2022
सूत्रों के अनुसार कुलदीप यादव बल्लेबाजी के दौरान दाहिने हाथ में गेंद लगने की वजह से चोटिल हुए। वहीं लोकेश राहुल कमर में स्प्रेन की बढ़ी दिक्कत की वजह से बाहर हुए हैं। दोनों ही अहम प्लेयर के बाहर होने के बाद भारतीय टीम में अतिरिक्त दवाब होगा। जहां पहले रोहित शर्मा विराट कोहली और बुमराह को बीसीसीआई ने आराम दिया है वहीं लोकेश राहुल और कुलदीप के ना होने से टीम के कॉम्बिनेशन पर फर्क पड़ता नजर आएगा।
एनसीजी करेगी निर्णय
गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका सीरीज से पहले इन दोनों का छोटी होना भारतीय टीम के लिए बेहद खराब खबर है जहां अब यह दोनों ही प्लेयर एनसीजी जाकर अपनी चोट का आंकलन करवाने के उपरांत रिहैव जायेगें। यह जरूर भारतीय खेमें के लिए चिंता का विषय है।
हार्दिक के पास होगा मौका
आईपीएल 2022 में अपनी टीम को जीत दिलवाने वाले हार्दिक के पास मौका होगा जहां वह बतौर कप्तान पंत की मदद करेगें। युवा से भरे भारतीय टीम में जोश का ये दोनों संचार करेगें।
भारतीय टीम को दिखाना होगा दम
आईपीएल 2022 की थकान अभी भी प्लेयर्स पर हावी है और यह साफ है। वहीं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले 9 जून के मैच वर्ल्ड कप 2022 की तैयारी शुरू हो जाएगी। लिहाजा प्लेयर को अपना 100 फीसदी देने की दरकार होगी। कोच द्रविड भी भारतीय टीम के साथ लगे हुए हैं जहां अभ्यास सत्र में भी वे युवा प्लेयर्स के साथ समय बिताते नजर आए।
रोहित, विराट , बुमराह को दिया गया है आराम
गौरतलब है की बुमराह , विराट और कप्तान रोहित को इस सीरीज से आराम दिया गया है लिहाजा लोकेश और कुलदीप के ना होने से टीम पर दवाब बढ़ता नज़र आएगा ।
ये हैं अब नई भारतीय टीम
ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई , भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक







