IND vs SA: राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन की संभवतः टीम इंडिया में एंट्री तय! कुलदीप-राहुल हुए बाहर, देखें टीम 

0
127
views
IND vs SA: Rahul Tripathi, Sanju Samson likely to enter Team India! Kuldeep-Rahul out, see team
PC: IPL/BCC

आईपीएल 2022 में जो दो नाम दक्षिण अफ्रीका के दौरे के लिए उठाए गए उनमें से राहुल त्रिपाठी और संजू सैमसन का नाम पहली श्रेणी में आता है ।हालांकि बीसीसीआई ने जब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों के  मुकाबले के लिए टीम का ऐलान किया तो उसमें ना ही राहुल त्रिपाठी थे और ना ही संजू सैमसन जिसे देखकर कई फैंस का दिल भी टूटा । जहाँ अब एक उम्मीद की किरण दिखाई दे रही है ।



हालांकि 9 जून को होने वाले पहले मुकाबले से पहले भारतीय टीम के लिए बेहद खराब खबर आ रही है। जहां लोकेश राहुल और कुलदीप यादव टीम का हिस्सा नहीं होंगे दोनों ही प्लेयर चोटिल होकर टीम से बाहर हो चुके हैं। ऋषभ पंत को कप्तानी का भार दिया गया है वहीँ हार्दिक उप कप्तान होंगे ।

IND vs SA: Rahul Tripathi, Sanju Samson likely to enter Team India! Kuldeep-Rahul out, see team

हालांकि अभी बीसीसीआई ने इनके रिप्लेसमेंट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है लेकिन सूत्रों के हवाले से खबर है कि राहुल त्रिपाठी और संजू सैमसंग की टीम इंडिया में वापसी और रिप्लेसमेंट की जा सकती है। हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा के लिए इंतजार करना होगा।

राहुल त्रिपाठी और संजू सैमसन का शानदार प्रदर्शन



आई पी एल 2022 में राहुल त्रिपाठी और संजू सैमसंग ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया था। जहां संजू सैमसंग की अगुवाई में राजस्थान रॉयल्स ने फाइनल का सफर तय किया। वहीं दूसरी ओर हैदराबाद के हरफनमौला प्लेयर राहुल त्रिपाठी ने अपनी आतिशी पारी से सभी का दिल जीता।

गौरतलब है कि दोनों ही खिलाड़ी बहुमुखी प्रतिभा के धनी है एवं टीम इंडिया में अपनी जगह की तलाश कर रहे हैं। हालांकि अच्छा मौका होगा जब टीम मैनेजमेंट इन दोनों पैरों को मौका देकर आने वाले विश्वकप की तैयारी को लेकर इन दोनों प्लेयर्स को परख सकते हैं।

आईपीएल-2022 में संजू सैमसंग और राहुल त्रिपाठी का प्रदर्शन



आई पी एल 2022 में राहुल त्रिपाठी ने खेले गए 14 कुल मुकाबले में 413 रन बनाए थे जहाँ उनका स्ट्राइक रेट 158.23 का रहा था । वहीं संजू सैमसन ने खेले गए कुल 17 मैच में 458 रन 146.79 की स्ट्राइक रेट से बनाये थे ।

मोहसिन खान और रविचंद्रन अश्विन भी रेस का हिस्सा

IND vs SA: Rahul Tripathi, Sanju Samson likely to enter Team India! Kuldeep-Rahul out, see team
PC: IPL/BCCI

गौरतलब है की दोनों प्लेयर ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया और टीम के जीत में अहम योगदान दिया। लिहाजा चाइना मैन गेंदबाज कुलदीप की जगह अश्विन को भी मैनेजमेंट तरजीह दे सकती है। जहाँ आश्विन ने 17 मैच में 12 विकेट हासिल किया था वहीँ मोहसिन ने 9 मैच में 14 विकेट हासिल किये थे ।

हरभजन थे राहुल त्रिपाठी के टीम इंडिया में ना सेलेक्ट होने से दुखी



एक के बाद एक शानदार प्रदर्शन के बाद भी टीम इंडिया में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ राहुल त्रिपाठी का सेलेक्ट होना तय माना जा रहा था लेकिन फैंस के साथ  हरभजन राहुल त्रिपाठी के ना चुने जाने पर बेहद नाखुश थे। लिहाजा यह देखना दिलचस्प होगा की क्या टीम मैनेजमेंट राहुल त्रिपाठी को जगह देते है या नहीं।

भारतीय नई टीम

ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई , भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here