Vijay Hazare Trophy Final: जीत के बाद भावुक हुए जयदेव उनादकट, पहले मैदान पर झुक कर किया नमन फिर ऋतुराज को गले से लगाकर दिखाया बड़ा दिल, वीडियो देखें

0
67
views
Jaidev Unadkat became emotional after the victory, first bowed down on the field, then hugged Rituraj and showed his big heart
pc: bcci

Vijay Hazare Trophy Final: विजय हजारे ट्रॉफी 2022 (Vijay Hazare Trophy 2022) में सौराष्ट्र की टीम ने इतिहास रचते हुए महाराष्ट्र को 5 विकेट से हराकर विजय हजारे कप में दूसरी बार खिताब पर कब्ज़ा किया । जहाँ  सौराष्ट्र के शेल्डन जैक्सन ने नाबाद 133 रन की पारी खेल सौराष्ट्र की टीम की फाइनल में जीत पक्की कर दी वहीँ चिरज ने हैट्रिक विकेट लेकर खूब सुर्खियां बटोरी । वहीँ इस जीत के बाद कप्तान उनादकट बेहद भावुक हो उठे । जहाँ जीत के बड्ड मैदान को झुक कर नमन करने के साथ आभार जताया ।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए महाराष्ट्र की ओर से कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 108 रन  जड़कर टीम का स्कोर 248 रन पर पहुंचाया । वहीँ लक्ष्य का पीछा करने उतरे सौराष्ट्र की टीम के सलामी बल्लेबाज़Nशेल्डन जैक्सन के शतक के बदौलत  46.3 ओवर में 249/5 रन बनाकर मैच को जीत लिया ।

ऋतुराज गायकवाड़ ने जड़ा शतक (Rituraj Gaikwad scored a century)

सौराष्ट्र के कप्तान जयदेव उनादकट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। जहाँ महाराष्ट्र की बेरहाद धीमी शुरुआत हुई और टीम ने पहले 25 ओवर में महज 75 रन ही बना पाई  थी। उसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने गियर शिफ्ट किया और नॉक आउट 3 मुयकाबले में लगातर 3 शतक ठोकने का गौरब प्राप्त किया और टीम का स्कोर 248 रन तक पहुंचाया । वहीँ 14 शतक के साथ विजय हजारे में सर्वाधिक शतक ठोकने वले प्लेयर भी ऋतुराज बने ।

शेल्डन के तूफानी शतक से सौराष्ट्र की टीम ने जीता मैच (Saurashtra team won by Sheldon’s century)

सौराष्ट्र की टीम ने 46.3 ओवर में 5 विकेट खोकर मुकाबले को 5 विकेट से जीत लिया जहाँ शेल्डन ने अपंने अनुभव का शानदार परिचय दिया और अंत तक ठीके रहे।  पहले विकेट के लिए शेल्डन जैक्सन और हार्विक देसाई के बीच 125 रनों की साझेदारी हुई। हार्विक देसाई ने 50 रन और चिराग जानी ने नाबाद 30 रनों की पारी खेली ।

जयदेव हुआ भावुक

जयदेव ने जीत के साथ ही मैदान पर झुके और नमन किया ,. इसके बाद उन्होंने टीम को सरहाया और विपक्षी टीम के कप्तान ऋतुराज को गले से लगाया । यही नहीं उन्होंने फैंस के साथ मैदान पर आये परिवार के लोगों को भी मैदान पर आने का आमंत्रण दिया । लम्बे समय से ब्लू जेर्सी से दूर चल रहे उनादकट के लिए यह ट्रॉफी संजीवनी का काम करती नज़र आएगी ।

वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here