Pakistan vs England, 1st Test : इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच रावलपिंडी के मैदान पर पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है । जहाँ टॉस जीतकर इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया । जहाँ इंग्लैंड ने पाकिस्तान के विरुद्ध पहली पारी में कुल 657 रन बनाए। जहाँ इंग्लैंड की ओर से उनके चार बल्लेबाजों ने शतक ठोका ।हाड़नुमा लक्ष्य का पीछा करते हुए पहली पारी में पाकिस्तान ने भी मजबूत शुरुआत जहाँ पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज़ अब्दुल्लाह शफीक 89 और इमाम उल हक 90 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं । जहाँ दूसरे दिन के खत्म होने तक पाकिस्तान ने बिना कोई विकेट गंवाए 181 रन बनाए हैं । वहीँ इस मैच में रउफ ने पहले दिन जबरदस्त तरीके से क्रॉली को बोल्ड कर सुर्खियां बटोरी लेकिन दूसरे दिन वे मैदान पर नहीं दिखाई दिए ।
क्रॉली को आउट कर रउफ ने लिया टेस्ट में अपना पहला विकेट
क्रॉली जिन्होंने महज 86 गेंदों में पाकिस्तान की सरजमीं पर अपना पहला शतक जड़ा। जहाँ उन्होंने पाकिस्तान के पेस गेंदबाज़ों के साथ मानों खिलवाड़ किया । जहाँ उन्होंने रउफ , नसीम जैसे गेंदबाज़ों को आड़े हाथों में लेकर जबरदस्त कुटाई कर दी । वहीँ क्रॉली ने इंग्लैंड की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले पहले ओपनर बल्लेबाज़ बनने का गौरव भी प्राप्त किया ।
हारिस रऊफ ने किया क्रॉली को अपने स्विंग और तेज गति से चलता

जहाँ एक ओर इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों ने आने के साथ हल्ला बोल दिया और गेंदबाज़ों को सेट होने का मौका हे नहीं दिया । आलम यह रहा की एक के बाद एक चार इंग्लैंड के प्लेयर ने शतक ठोक दिया । जैक क्रॉली 122, ओली पोप ने 108, बेन डकेट ने 107 और हैरी ब्रुक ने नाबाद 153 रन बनाए। वहीँ रउफ का पहला शिकार सलामी बल्लेबाज़ क्रॉली बने ।
37 वे ओवर की पांचवीं गेंद रउफ ने 143.7 किमी की रफ़्तार से फेकि जहाँ गेंद पिच पर आने के साथ स्किड करते हुए स्विंग हुई । वहीँ तेज गति की गेंद को क्रॉली पढ़ने में नाकामयाब रहे जहाँ इनस्विंग गेंद जो 1.3 डिग्री घूमी उसपर क्रॉली चारो खाने चित हो गए और गेंद सीधी स्टंप्स पर जा लगी और क्रॉली 111 गेंद पर 122 रन की पारी खेली ।
वीडियो
Haris Rauf 1st test wicket ✨👏🏻#PAKvsEng #PakvsEng2022 #PAKvENG #PakistanCricket
— Cricket.Social (@_cricketsocial) December 1, 2022







