भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम टेस्ट में इंग्लैंड की टीम ने भारतीय टीम को 7 विकेट से रौंद दिया है। जहाँ इंग्लैंड के दो दिग्गज बल्लेबाज़ जो रूट (142*) और जॉनी बेयरस्टो (114*) की शानदार शतक के साथ साथ रिकॉर्ड 269 रनों की नाबाद साझेदारी की बदौलत टीम इंडिया के 378 रन के विशाल लक्ष्य को दोनों बल्लेबाज़ों ने बौना साबित कर मैच को 3 विकेट खोकर जीत लिया पांच टेस्ट मैचों की सीरीज को 2-2 की बराबरी पर खत्म किया । भारत की ओर से मैन ऑफ द सीरीज बने बुमराह ने बतौर इनाम “शैम्पेन की बोतल” नहीं ली जिसकी आगे विस्तार से चर्चा की गई है ।
जो रूट ने भारत के खिलाफ पांचवें दिन अपने क्लास का परिचय देते हुए अपने टेस्ट करियर का 28वां शतक जड़ा। यह भारत के के विरुद्ध रुट की 9 वीं शतक है । मैच के लेका जोखा की बात की जाये तो भारतीय टीम ने फली पारी में 416 और दूसरी पारी में 245 रन पर ऑल-आउट हो गई थी और जिसके बाद इंग्लैंड को भारत ने जीत के लिए 378 रन का लक्ष्य दिया था ।

चौथे दिन भारत की दूसरी पारी की समाप्ति के बाद मानों ऐसा लगा की भारतीय टीम इस बड़े लक्ष्य को प्राप्त कर लेही लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं । मैच से शुरुआती चरण से ही एलेक्स लीस और जैक क्रॉली ने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए पहले विकेट के लिए 107 रन जोड़ दिए। जहाँ भारतीय टीम इसके बाद दवाब में दिखी हालाकिं इंग्लैंड के 3 विकेट जल्दी जल्दी गिरे ।
जहाँ इंग्लैंड के 2 रन के अंदर 3 बल्लेबाज पवेलियन लौटे और ऐसा लगा की एक बार फिर टीम इंडिया ने वापसी कर ली है । लेकिन जॉनी बेयरस्टो और जो रूट ने पूरा मामला पलट कर रख दिया । एक समय ऐसा भी आया जब 14 रन के स्कोर पर सिराज के ओवर में हनुमा विहारी ने कैच छोड़ा था जिसका खामियाजा पुरे टीम को हार के साथ उठाना पड़ा ।
मैन ऑफ द सीरीज बने जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह को मैन ऑफ़ द सीरीज का ख़िताब दिया गया । जहाँ उन्होंने मौजूदा सीरीज में 5 मैचों में 23 विकेट 22.4 की औसत से लिए जहाँ उनका बेस्ट प्रदर्शन 64 रन देकर 5 विकेट लेने का रहा ।
इस वजह से नहीं ली इनाम में मिली बुमराह ने “शैम्पेन की बोतल”
भारत और इंग्लैंड के बीच 2-2 से ड्रा हुए सीरीज में भारत की ओर से तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह को मैन ऑफ़ द सीरीज के ख़िताब से नवाज़ा गया और इंग्लैंड की ओर से जो रुट को मैन ऑफ़ द सीरीज के ख़िताब के लिए चुना गया । जहाँ जो रुट ने शैम्पेन की बोतल उठा ली वहीँ जसप्रीत बुमराह ने शैम्पेन की बोतल” को हाथ तक नहीं लगाया । गौरतलब है की जसप्रीत बुमराह किसी भी प्रकार की स्पार्कलिंग वाइन को सपोर्ट नहीं करते । ना ही वह उनका सेवन करते हैं । लाखों नवयुवकों के आइडियल बुमराह ने कई बार इसका विरोध और नवयुवकों को इससे दूर रहने की भी सलाह दी है । लिहाजा ऐसा कर के बुमराह ने कई दिल जीते ।







