भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे मुकाबले में इंग्लैंड ने बड़ा उलटफेर करते हुए जीत दर्ज कर ली है । जहाँ पांचवें दिन के 2 सत्र पहले ही इंग्लैंड ने भारत को रौंद दिया है । भारतीय टीम पे मौका था जहाँ इंग्लैंड के जमीन पर 15 साल बाद टेस्ट श्रृंखला जीत कर इतिहास रचने का लेकिन वह सपना अधूरा ही रह गया ।
बर्मिंघम टेस्ट में टीम इंडिया को इंग्लैंड 7 विकेट से रौंदकर सीरीज को 2-2 की बराबरी पर खत्म किया। इंग्लैंड के दो दिग्गज बल्लेबाज़ जो रूट (142*) और जॉनी बेयरस्टो (114*) ने भारतीय टीम से जीत छीन ली । इन दोनों इंग्लिश प्लेयर ने चौथे विकेट के लिए हुई 269 रनों की साझेदारी की मदद से भारत के दिए गए 378 रन के लक्ष्य को आसानी की हासिल कर लिया। इसके साथ ही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर हो गई है।
जो रूट और जॉनी बेयरस्टो की धमाकेदारी पारी

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट और जॉनी बेयरस्टो के बीच चौथे विकेट के लिए हुई आतिशी 269 रनों की साझेदारी ने भारतीय टीम को बैकफुट पर धेकेल दिया है । जहाँ दोनों ने ताबड़तोड़ खेल का प्रदर्शन किया है ।109 रन पर 3 विकेट खोने के बाद रुट और बेयरस्टो ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
जहाँ सिराज और शार्दुल ठाकुर की जमकर धुनाई कर दी । आलम यह रहा की शर्दुल ठाकुर और सिराज ने एक भी मेडेन ओवर नहीं दिया तो सोच लें की गेंदबाज़ी किस कदर फ्लॉप रही ।
रुट और जॉनी बेयरस्टो रहे शतकवीर
जो रूट ने अपने टेस्ट करियर का 28वां शतक शानदार अंदाज़ में जड़ा । रुट की यह भारत के विरूद्ध यह 9वीं शतक रही।भारतीय टीम । वहीँ जॉनी बेयरस्टो ने भी शानदार शतक जड़ा और भारत से जीत छीन ली ।
जसप्रीत बुमराह की गेंदबाज़ी काम ना आई
टीम इंडिया के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने मैच के चौथे दिन इंग्लैंड के शुरुआती 2 बल्लेबाज़ों को आउट कर भारतीय टीम को वापसी करवाने का प्रयास करवाया । जहाँ उन्होंने जैक क्रॉली को 46 रन के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड किया।
फिर उन्होंने चाय अवकाश के बाद ओली पोप को पंत के हाथों कैच करवाया इसके ठीक बाद मोहम्मद शमी और जायजा की जुगलबंदी से एलेक्स लीस भी रन आउट हुए और इंग्लैंड के 3 विकेट 109 रन पर गिर चुके थे उसके बाद रुट और जॉनी बेयरस्टो की साझेदारी ने भारत से मैच छीन लिया ।

मैन ऑफ द मैच
जॉनी बेयरस्टो को मैन ऑफ द मैच के ख़िताब से नवाज़ा गया जहाँ उन्होंने पहली पारी में जॉनी बेयरस्टो ने 140 गेंद में 106 रन बनाये थे , वहीँ दूसरी पारी में उन्होंने 114 रन की नाबाद पारी खेली ।
मैन ऑफ़ द सीरीज ( इंग्लैंड )

मैन ऑफ़ द सीरीज का ख़िताब इंग्लैंड की तरफ से पूर्व कप्तान रुट को मिला । जहाँ उन्होंने 7 परियों में 564 रन बनाये जिसमें 3 शतक और एक अर्धशतक शामिल रहा ।
मैन ऑफ़ द सीरीज ( भारत )

बुमराह को मैन ऑफ़ द सीरीज का ख़िताब ( भारतीय खिलाड़ी) के रूप में दिया गया । जहाँ उन्होंने 5 मैच में 23 विकेट चटकाए थे ।
सीरीज 2-2 से हुई बराबर
सीरीज 2-2 से बराबरी पर छूटा जहाँ भारत के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पहला मौका था जब टीम इंडिया ने विरोधी टीम को 350+ रन से अधिक का लक्ष्य दिया हो और इसे उपरण्य भी भारत को इस मैच को हारना पड़ा ।







