इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 1 जुलाई से एजबेस्टन में शुरू होने वाले आखिरी और निर्णायक पांचवें टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा की। आपको बता दें की पिछले साल आयोजित भारत-इंग्लैंड टेस्ट श्रृंखला के चौथे टेस्ट मैच से केवल 4 प्लेयर वे हैं जिन्होंने चौथा टेस्ट मैच भारत के खिलाफ पिछले साथ खेला था ।
इंग्लैंड की टीम में हुआ बड़ा फेर बदल
गौरतलब है की पिछले साल हुए भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला का आखिरी मुकाबला बचा हुआ था जिसे अब पूरा किया जायेगा ।वहीँ भारतीय टीम ने 2-1 से सीरीज में बढ़त बनाई हुई है । जहाँ भारत के पिछले साल के कप्तान रहे विराट कोहली अब बतौर प्लेयर टीम का हिस्सा होंगे वहीँ जसप्रीत बुमराह को टीम की कमान दी गई है । वहीँ इंग्लैंड के टीम में 7 प्लेयर्स का बदलाव किया गया है जो की पिछले साल टेस्ट सीरीज का हिस्से थे ।
कप्तानों में भी हुआ बदलाव
बर्मिंघम में खेले जाने वाले भारत और इंग्लैंड के बीच निर्णायक टेस्ट मैच के लिए टीमों के प्लेयर्स में बड़े बदलाव हुए हैं । विराट कोहली पिछले वर्ष खेले गए 4 टेस्ट मैच में कप्तान थे वहीँ अब कप्तानी का भार जसप्रीत बुमराह को दी गई है । दूसरी ओर पिछले साल खेले गए कुल 4 टेस्ट मैच के कप्तान जहाँ रुट थे वहीँ उसमें भी बदलाव आया है और बेन स्टोक्स कप्तान होंगे ।
इंग्लैंड और भारत के बीच हुए पिछले साल सीरीज के चौथे टेस्ट मैच की को प्लेइंग XI और अब की प्लेइंग XI की तुलना में बड़ा बदलाव देखने मिल रहा है । चौथे टेस्ट मैच में खेलने वाले केवल 4 प्लेयर को बर्मिंघम में होने वाले टेस्ट मैच में जगह दी गई हैं वहीँ 7 प्लेयर्स का पत्ता कटा है ।
भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच की एकादश

रोरी बर्न्स, हसीब हमीद, डेविड मालन, जो रूट (कप्तान), ओली पोप, जॉनी बेयरस्टो, जेम्स एंडरसन, मोइन अली, क्रिस वोक्स, क्रेग ओवरटन, ओली रॉबिन्सन,
इंग्लैंड की पांचवें टेस्ट मैच की एकादश
ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, जैक क्रॉली, एलेक्स लीस, बेन स्टोक्स (कप्तान), सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), जेम्स एंडरसन, मैथ्यू पॉट्स, जैक लीच, स्टुअर्ट ब्रॉड, ।







