वीडियो: कैमरामैन कर रहा था विराट का पीछा, अचानक विराट ने कुछ कहा ऐसा की वायरल हो गया वीडियो

0
100
views
The cameraman was chasing Virat, suddenly Virat said something such that the video went viral
PC:Edgbaston/Twitter

भारतीय टीम पटौदी ट्रॉफी में 2-1 से बढ़त बनाई हुई है । जहाँ पिछले साल तक विराट कोहली टीम के कप्तान थे वही पांचवें और निर्णायक टेस्ट में बुमराह कप्तानी का भार सँभालते दिखेगें । वहीँ पिछले वर्ष श्रृंखला के पहले चार टेस्ट मैचों में विराट कोहली भारत के कप्तान का भार संभाले हुए नज़र आये थे ।

भारत और इंग्लैंड के बीच 1 जुलाई से बचा एक टेस्ट मैच खेला जाएगा। श्रृंखला में भारत टीम 2-1 से बढ़त कायम किया हुआ है । यह मुकाबला एजबेस्टन में खेला जायेगा। प्लेयर्स काफी उत्साह हैं ।। भारतीय टीम इंग्लैंड में आने के साथ ही लीसेस्टरशायर के खिलाफ चार दिवसीय अभ्यास मैच में भी अपना पसीना बहाया और कंडीशन को परखा ।

The cameraman was chasing Virat, suddenly Virat said something such that the video went viral
PC: Edgbaston/Twitter

भारतीय टीम इसके उपरांत बर्मिंघम में ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा ले रही है । वहीँ भारत के रन मशीन कोहली और युवा प्लेयर शुभमन गिल का ट्रेनिंग सेशन से जाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय है । जहाँ  भारत के रन मशीन कहे जाने वाले  विराट कोहली और शुभमन गिल एक साथ क्रिकेट किट के साथ निकल रहे थे ।  विराट और शुभमन गिल का वीडियो फोटागे एजबेस्‍टन के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है ।

गौरतलब है की कैमरामैन विराट कोहली और शुभमन गिल को फॉलो कर रहा था । वहीँ ये दोनों ही प्लेयर मैदान से बहार निकल रहे थे । मजा तब आया जब अचानक से  विराट रुके और पीछे मुड़कर देखा की कौन उनका पीछा कर रहा है और क्यों । जहाँ विराट ने रूककर कैमरामेन से पूछा “whatsup”

एजबेस्‍टन के आधिकारिक हैंडल और वारविकशायर पर कैप्‍शन लिखा, ‘किंग के साथ पैदल चला। मेरी जिंदगी पूरी हुई।’  ‘किसी से उतना ही प्‍यार करो, जितना कोहली को एडमिन से करता है।’

भारत और इंग्‍लैंड के बीच पिछले साल 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में कुल चार टेस्‍ट खेले गए थे। वहीँ बचा एक निर्णायक टेस्ट मैच भारत 1 जुलाई से खेलेगी । एक तरफ भारतीय टीम ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना रखी है। वहीँ इंग्लैंड इस मैच को जीतकर श्रृंखला को बराबर पर लाना चाहेगा ।  एजबेस्‍टन टेस्‍ट में कप्तानी का भार  जसप्रीत बुमराह के कन्धों पर होगा ।



वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here