बीसीसीआई ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट मैच के ठीक बाद टी20 और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम के 18 सदस्य वाली टीम की घोषणा की घोषणा कर दी है । जहाँ इस सीरीज के कप्तानी रोहित शर्मा के हाथों में होगी । वहीँ आपको बता दें की टी 20 सीरीज में खेली जाने वाले मैचों के लिए 2 अलग- अलग टीमों का ऐलान किया गया है । जिसकी जानकारी आगे दी गई है ।
IND vs ENG: टी 20 सीरीज का कार्यक्रम (IND vs ENG: Schedule of T20 Series)
| दिनांक | मैच | जगह |
| 7 जुलाई | 1st T20 | सॉउथम्पटन |
| 9 जुलाई | 2nd T20 | बिर्मिंघम |
| 10 जुलाई | 3rd T20 | नाटिंघम |
भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का आगाज साउथेम्प्टन के मैदान पर 7 जुलाई से शुरू होगी । जहाँ यह टी 20 सीरीज 10 जुलाई को नाटिंघम में समाप्त होगी। वहीँ ठीक इसके बाद वनडे सीरीज का आगाज भारत और इंग्लैंड के बीच किया जायेगा । 12 जुलाई से ओवल के मैदान पर वनडे सीरीज का आगाज होगा वहीँ इसकी समाप्ति 17 जुलाई को होगी ।
IND vs ENG: वनडे सीरीज का कार्यक्रम (IND vs ENG: Schedule of ONEDAY Series)
| दिनांक | मैच | जगह |
| 12 जुलाई | 1ST वनडे | ओवल , लंदन |
| 14 जुलाई | 2ND वनडे | लॉर्ड्स, लंदन |
| 17 जुलाई | 3RD वनडे | मेनचेस्टर |
भारतीय टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा टेस्ट से जहाँ बाहर हैं वहीँ उनकी वापसी टी 20 और वनडे सीरीज में होगी जहाँ वह कप्तान की भूमिका में होंगे । इस सीरीज में विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी होगी । वहीँ इन स्टार प्लेयर्स को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी 20 सीरीज और 2 मैचों की आयरलैंड सीरीज में आराम दिया गया था ।
पहले T20I के लिए भारत की टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई , भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक
दूसरे और तीसरे टी 20 मैच में कटेगा इन 5 प्लेयर का पत्ता

ऋतुराज, संजू सैमसन, राहुल त्रिपाठी, वैंकटेश , अर्शदीप सिंह पहले टी 20 मैच के बाद दूसरे और तीसरे टी 20 मैच में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे । उनकी जगह विराट कोहली , श्रेयस, ऋषभ पंत , जडेजा , बुमराह दूसरे और तीसरे टी 20 मैच में प्लेयर की जगह लेंगे ।
दूसरे और तीसरे T20I के लिए भारत की टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्षल पटेल, उमरान मलिक







