भारत के पूर्व स्टार प्लेयर हरभजन सिंह का बड़ा बयां सामना आया है । जहाँ उन्होंने हार्दिक को लेकर अपनी निजी रे देते हुए यह कहा है की उन्हें ऐसा लगता है की हार्दिक पंडया को टीम इंडिया को 5 वे और निर्णायक टेस्ट मैच के लिए चुना जाना चाहिए था ।
इसके पिछले के गूढ़ रहस्य छिपा है । पूर्व स्टार प्लेयर हरभजन सिंह ने यह साफ़ किया है की टेस्ट स्क्वाड में पीछले सीजन में भी शार्दुल ठाकुर ने बल्ले और गेंद से जौहर दिखाया था और बल्लेबाज़ी में भी भारतीय टीम को गहराई दी थी और वे टेस्ट में शानदार लय में हैं लेकिन अगर हार्दिक पांड्या का चुनाव टीम में होता तो भारतीय टीम को और अधिक मजबूती गेंदबाज़ी और बल्लेबाज़ी डिपार्टमेंट में मिलती । यह भी जगजाहिर है की हार्दिक पांड्या विगत कुछ महीनों से शानदार लय में हैं । जहाँ पहले गुजरात और अब आयरलैंड के खिलाफ हार्दिक पांड्या ने सीरीज में भी भारत को जीत दिलवाई ।
आंकड़ों के लिहाज से बात की जाये तो हार्दिक पंडया ने आईपीएल सीजन 15 में खेले गए कुल 15 मैचों में 487 रन बनाये वहीँ गेंद से भी जरूरत पड़ने पर टीम का साथ दिया और कुल 8 विकेट अपने नाम किये ।

हरभजन सिंह ने स्पोर्ट्सकीड़ा से बात करते हुए इस पर भी प्रकाश डाला की उन्होंने कहा की, ‘ मेरे अनुसार हार्दिक पंडया को 5 वे टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम में जगह दी जानी चाहिए थी , जहाँ वे गेंदबाज़ी में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं , वहीँ उन्होंने यह भी साफ़ किया की इंग्लैंड की पिचों पर गेंदबाज़ों को मदद मिलेगी यह भारत के लिए बड़ा मौका होगा जहाँ लम्बे इंतज़ार और कई वर्षों के बाद इंग्लैंड की सरजमीं पर भारतीय टीम टेस्ट सीरीज जीत सकती है ।
2018 में साउथैम्प्टन टेस्ट के बाद से भले ही हार्दिक पंडया 4 साल में टेस्ट क्रिकेट से दूर चल रहे हैं लेकिन वो मैच के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं । वहीँ दूसरी तरफ इंजरी का भी साथ हार्दिक के साथ रहा है जहाँ साल 2019 में इंजरी के बाद उन्हें गेंदबाज़ी से थोड़ा दूर ही देखा गया है ।
हार्दिक पंडया के टेस्ट क्रिकेट के आँकड़े
आंकड़ों की भाषा में बात करें तो हार्दिक पंडया ने 11 टेस्ट मैच में 31.05 की औसत से शानदार 17 विकेट चटकाए हैं। जहाँ उनका बेस्ट प्रदर्शन 28 रन देकर 5 विकेट लेने का रहा है ।हरभजन सिंह ने नॉटिंघम टेस्ट की याद दिलाया जहाँ हार्दिक असरदायक साबित हुए थे ।
बल्लेबाज़ी की बात करें तो हार्दिक पांड्या ने टेस्ट क्रिकेट में 11 मैच की 18 परियों में 532 रन 31.29 के औसत से बनाये थे । जहाँ उनका सर्वाधिक स्कोर 108 रन का है । हार्दिक ने टेस्ट क्रिकेट में 1 शतक और 4 अर्धशतक बनाये हैं ।







