श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय टेस्ट श्रृंखला का पहला टेस्ट मुकाबला गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है ।जहां श्रीलंका के कप्तान करना रत्न ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया ।पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह और स्ट्राइक गेंदबाज आफरीदी के तूफानी गेंदबाज़ी के सामने श्रीलंकाई टीम झुकते हुए नजर आए .खबर लिखे जाने तक श्रीलंका की टीम ने 4 विकेट 67 रनों पर खो दिया है। जहां एक और शाहीन अफरीदी ने अपने पहले स्पेल में 3 विकेट लिया वहीँ नसीम शाह के जबरदस्त गेंद पर बाबर आजम ने अदभुत कैच लेकर चांदीमल को महज 1 रन पर चलता किया ।
नसीम शाह और शाहीन अफरीदी की तूफानी गेंदबाजी
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह और शाहिद अफरीदी ने तूफानी गेंदबाजी की। शाहीन अफरीदी ने अपने पहले 8 ओवर में 28 रन देकर तीन सफलता अर्जित की तो दूसरी और नसीम शाह ने 9 ओवर में 33 रन देकर एक बड़ा विकेट चटकाए। दूसरी और पाकिस्तान के स्टार स्ट्राइकर गेंदबाज़ अफरीदी ने टेस्ट क्रिकेट में अपना 100वां विकेट भी पूरा किया । श्रीलंका की बल्लेबाजी की बात की जाए तो मधुशंका ने 4 रन ,कप्तान करुणारत्ने ने 29 रन ,कुशल मंडे इसमें 12 रन और चंडीमल 1 रन बनाकर आउट हुए।
बाबर आज़म का जबरदस्त कैच

16 वे ओवर की दूसरी गेंद पर चांदीमल का शिकार नसीम शाह (Naseem Shah) ने अपनी रॉकेट रफ्तार गेंद से किया जहां गेंद पड़ने के बाद अंदर की ओर आई और चांदीमल गेंद को एक्रॉस खेल बैठे ,जहां गेंद बल्ले से लगने के साथ सेकंड स्लिप में गई जहां बाबर आजम (bABAR AZAM)ने हवा में छलांग लगाकर कैच को झपट लिया जिसके बाद पूरी टीम ने जश्न मनाया वहीं कप्तान बाबर आजम बेहद खुश और जोश में नजर आए। चादीमल 6 गेंद में एक रन बनाकर आउट हुए।
वीडियो
Beauty from Naseem Shah and an excellent catch from Babar Azam🔥🔥. #BabarAzam #NaseemShah #SLvPAK #PAKvSL pic.twitter.com/rCQEzVEoTr
— Shaharyar Ejaz 🏏 (@SharyOfficial) July 16, 2023







