स्टार प्लेयर से बनी सेना भी कभी कभी हार का सामना करती है जब विपक्षी के इरादे के साथ जोश बुलंद हो। कुछ ऐसा ही दिलीप ट्रॉफी (West Zone vs South Zone, Final) के फाइनल मैच में देखने मिला जहां हनुमान विहारी के अगुवाई में साउथ जोन ने 75 रनों से वेस्ट जोन को रौंदकर दिलीप ट्रॉफी के फाइनल में चैंपियन टीम बनी। जहां पुजारा और सूर्यकुमार और पृथ्वी शॉ जैसे दिग्गज प्लेयर के बाबजूद वेस्ट जोन को हार का सामना करना पड़ा।
जहां जीत के बाद साउथ जोन के प्लेयर मयंक अग्रवाल, सुंदर और हनुमा ने जश्न मनाया वहीं कवेरप्पा के प्लेयर ऑफ द सीरीज के साथ प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। आखिरी दिन जीत के लिए वेस्ट जोन को 116 रन की दरकार थी वहीं 5 विकेट साउथ जोन को चाहिए थे।
मैच का लेखा जोखा

वेस्ट जोन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जहां साउथ जोन ने पहली पारी में 213 रन बनाए ,मयंक अग्रवाल ने 28 रन तक हनुमा विहारी ने 63 रनों का योगदान दिया। 213 रनों का पीछा करने उतरी वेस्ट जोन की टीम 146 रनों पर धराशाई हो गई ।हालांकि इस मुकाबले में पहली पारी में पृथ्वी शॉ ने 65 रन की पारी खेली लेकिन पुजारा 9 रन और सूर्यकुमार यादव 8 रन के स्कोर पर आउट हुए वहीं दूसरी पारी में साउथ जोन ने 230 रन बनाए ,जिसमें हनुमा विहारी ने 42 रन और वाशिंगटन सुंदर 37 रन की पारी खेली। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्ट जोन की टीम 222 रनों पर सिमट गई जहां प्रियांक ने 95 और सरफराज के 48 रन को छोड़ दें तो सूर्यकुमार ने 4 और पुजारा ने केवल 15 रन बनाए जो की हार की बड़ी वजह बनी।
प्लेयर ऑफ द सीरीज

विद्वाथ कवेरप्प के प्लेयर ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया जहां उन्होंने 2 मैच में कुल 15 विकेट हासिल लिए।
जीत के बाद हनूमा विहारी ने उठाया कप
जीत के बाद कप्तान हनुमा विहारी ने कप उठाया वहीं साथी प्लेयर सुंदर और मयंक अग्रवाल बेहद खुश नजर आए।
वीडियो
South Zone captain @Hanumavihari receives the prestigious #DuleepTrophy 🏆 from BCCI President Roger Binny 👏🏻👏🏻
Congratulations to South Zone on their title triumph 🙌
💻 Scorecard – https://t.co/ZqQaMA6B6M#WZvSZ | #Final pic.twitter.com/eTej1d26PV
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) July 16, 2023







