AUS vs ENG: 7वीं बार विश्व विजेता बनी AUS, एलिसा हीली का तूफानी शतक, 71 रनों से ENG को रौंदा, ये बनी मैन ऑफ द मैच 

0
91
views
AUS vs ENG: AUS became world champion for the 7th time, Alyssa Healy's storm, thrashed ENG by 71 runs, became the man of the match
PC: ICC/Twitter

आईसीसी वूमंस वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला गया । जहाँ रोमांचक मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 71 रनों से इंग्लैंड को मात देकर विश्व विजेता टीम बनी। यह सातवां मौका था जब ऑस्ट्रेलिया की टीम ने वर्ल्ड कप पर कब्ज़ा किया । इससे जहां क्रिस्टचर्च के मैदान पर इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया । ऑस्ट्रेलिया की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में ताबड़तोड़ 356/5 रन बनाए। जिसकी जवाब में इंग्लैंड की टीम  285 रनों पर सिमट गई है । इंग्लैंड की ओर से सिवर ने 148 रन बनाकर मंच में रोमांच बनाये रेखा लेकिन दूसरी छोर से सहारा ना मिलने की वजह से इंग्लैंड की टीम को हार झेलनी पड़ी ।

प्लेयर ऑफ द मैच / प्लेयर ऑफ द सीरीज

एलिसा हीली को प्लेयर ऑफ द सीरीज के ख़िताब से नवाज़ा गया। वहीँ आज के 170 रन की पारी की बदौलत वह प्लेयर ऑफ द मैच बनी

ऑस्ट्रेलिया की पारी पड़ी सबपर भारी

(AUSvsENG) फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाज़ एलिसा हीली  ने करियर बेस्ट पारी खेली ।   138 गेंद का सामना करते हुए 26 चौके की मदद से शानदार 170 रन की पारी खेली ।रचेल हैंस ने 68 रनों की पारी खेली,लेनिंग ने 10 रन तथा मूनी ने आतिशी 62 रन का योगदान दिया।

धीमी शुरुआत के बाद ऑस्ट्रेलिया ने किया गियर चेंज ।ऑस्ट्रेलिया ने धीमी शुरुआत की जहाँ 1-10 ओवर के बीच 37 रन बनाये । वहीँ 11-20 ओवर के बीच उन्होंने 55 रन बनाये । 21-30 ओवर में 70 रन बनाकर रन गति को तेज कर दिया । 31-40 ओवर में 74 रन बने । 41-50 ओवर में120 रन बनाये गए ।

इंग्लैंड  की बेदम पड़ी गेंदबाज़ी

श्रुब्सोले  ने 10 ओवर में 46 रन देकर 3 विकेट चटकाए। एक्स्लेस्टने ने 10 ओवर में  71  रन देकर 1 विकेट चटकाए। इंग्लैंड ने 6 गैदबाज़ों का इस्तेमाल किया लेकिन सभी की कुटाई जमकर ऑस्ट्रेलिया के प्लेयर ने की । जहाँ सलामी बल्लेबाज़ ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और इंग्लैंड की हर एक गेंदबाज़ पर रन बरसाए ।

इंग्लैंड की बल्लेबाज़ों ने किया संघर्ष

इंग्लैंड की ओर से सलामी बल्लेबाज़ टैमी 27 के स्कोर पर आउट हुई । वहीँ व्यॉट 4 रन के स्कोर पर आउट हुई ।इंग्लैंड की टीम के 38/2 गिर चुके थे । वहीँ तीसरे नंबर पर आई बल्लेबाज़ नाइट ने 25 गेंद पर 26 रन बनाये लेकिन जब वह ले में लग रही थी तो अचानक अलाना किंग ने उन्हें पगबाधा आउट किया ।

एक समय इंग्लैंड की टीम हार की तरफ जाती नज़र आ रही थी लेकिन सिवर ने 121 गेंद पर 148 रनों की पारी सबको याद रहेगी जहाँ उन्होंने संघर्ष पूरा किया । ऑस्ट्रेलिया को इस प्लेयर ने काटें की टक्कर दी और इतिहास में अपना नाम दर्ज करवाया । वहीँ एक छोर पर विकेट के गिरने का सिलसिला चालू था और इधर सिवर रन रेट तेज़ करने में जुटी थी । आखिकार डीन के 21 रन के आउट होने पर इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा ।

ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाज़ी

ऑस्ट्रेलिया की ओर से अलाना किंग ने 10 ओवर में 64 रन देकर 3 विकेट चटकाए । मेगन को 2 सफलता मिली ।जॉनसेन को 3 विकेट मिला । गार्डनर को एक और मैकग्राथ को एक विकेट मिला

 

टूटे ये रिकॉर्ड

महिला विश्व कप संस्करण में सर्वाधिक रन:
एलिसा हीली 2022 में — 509 रन

राचेल हेन्स और एलिसा हीली एक महिला एकदिवसीय श्रृंखला में 3 शतकीय ओपनिंग पार्टनरशिप करने वाली पहली जोड़ी हैं।

एक महिला एकदिवसीय श्रृंखला में एक विकेटकीपर द्वारा सर्वाधिक रन:
445* – एलिसा हीली 2022 WC . में
396 – सारा टेलर 2017 WC .

महिला एकदिवसीय मैचों में इंग्लैंड के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर:
170 – एलिसा हीली आज
146* – बेलिंडा क्लार्क 2000 में
130 – रशेल हेन्स 2022 में

राचेल हेन्स ने इतिहास रच दिया जहाँ  वह ICC महिला विश्व कप टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने के लिए डेबी हॉकले से आगे निकल गईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here