PAK vs AUS: बाबर ने शतक लगाकर बनाया विश्व रिकॉर्ड, चकनाचूर हुआ विराट का यह रिकॉर्ड

0
77
views
PAK vs AUS: Babar made a world record by scoring a century, this record of Virat was shattered
PC: Twitter

पाकिस्तान टीम के धाकड़ बल्लेबाज और कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में अपने करियर का शानदार 16वां शतक पूरा किया । जहाँ  पाकिस्तान ने वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम करते हुए इतिहास रचा । इस जीत ने पाकिस्तान को मिली ऑस्ट्रेलिया के हाथों टेस्ट सीरीज में हार के दर्द को जरूर कम किया होगा ।

वहीँ पाकिस्तान के कप्तान अपने जीवन के सर्वश्रेठ फॉर्म में चल रहे हैं जहाँ उन्होंने 3 मैचों की सीरीज में 2 शतक लगातार जड़े इसके साथ ही उन्होंने विराट का बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है जिसकी जानकारी आगे दी गई है । बाबर आज़म को मैन ऑफ द सीरीज के ख़िताब से नवाज़ा गया ।

सबसे कम पारियों में सबसे तेज 16 शतक लगाने वाले पहले प्लेयर बने बाबर आज़म . दुनिया में अपनी बल्लेबाज़ी का लोहा मनवाने वाले प्लेयर बाबर आज़म ने शानदार शतक जड़ा । 84 पारियों में बाबर आज़म ने अपना 16 शतक के आंकड़ों को पूरा किया। जहाँ उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज़  हाशिम अमला और विराट कोहली के रिकॉर्ड से कही आगे निकल गए हैं ।

जहाँ  अमला ने 94 पारियों में 16 शतक जड़े थे वहीँ  कोहली को 16 शतक जड़ने के लिए  110 पारियां खेलनी पड़ी थी । वहीँ  बाबर आजम ने विराट कोहली को औसत के मामले में भी पछाड़ा दिया है । विराट कोहली ने वनडे में कुल 58.07 के औसत से बल्लेबाज़ी की है वहीँ बाबर आज़म अब उनसे आगे निकलते हुए 59.18 पर आ चुके हैं ।

पाकिस्तान के सबसे सफल बल्लेबाज़ बनने की ओर बाबर ने बढ़ाया कदम

बाबर आजम (Babar Azam) जिस फॉर्म में हैं और जिस शैली से बल्लेबाज़ी कर रहे हैं वह दिन दूर नहीं जब पाकिस्तान के रिकॉर्ड बुक में केवल बाबर के किस्से  ही मसहूर होंगे । एक के बाद एक शतक उनके बल्ले से तीर की तरह निकल रहे हैं । यह कहना गलत नहीं होगा की अब विराट की विराट बादशाहत को टक्कर देने के पुरे मूड में  बाबर आज़म आ चुके हैं । लिहाजा विराट को भी अब अपना खोया फॉर्म वापिस लाना होगा ।


पाकिस्तान के बाबर आज़म ने महज 84 पारियों में 16 शतक जड़े हैं । वहीँ पाकिस्तान के पूर्व बाये हाथ के दिग्गज बल्लेबाज़ अनवर ने 244 पारी में  20 शतक जड़े थे । वही 15 शतक जड़ने के लिए  मोहम्मद युसूफ ने 267 पारी खेली थी । लिहाजा वह दिन दूर नहीं की पाकिस्तान क्रिकेट में सबसे बड़ा सितारा बाबर आज़म होने वाले हैं ।

क्या विराट से भी अच्छे बल्लेबाज़ बाबर आज़म हैं ? दें अपनी राय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here