Lucknow Super Giants vs Sunrisers Hyderabad, 10th Match: लखनऊ सुपरजाइंट्स और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2023 का दसवां मुकाबला इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है ।जहां रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया ।जहां पहले बल्लेबाजी करने उतरे सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाए ।जीत के लिए सनराइज हैदराबाद की टीम को 122 रनों की दरकार है। इस मुकाबले में अमित मिश्रा ने अपनी गेंदबाजी के साथ अपनी फील्डिंग से पूरे इकना स्टेडियम को हिला कर रख दिया। अमित मिश्रा ने 4 ओवर में 23 रन देकर दो सफलता अर्जित की वहीं राहुल त्रिपाठी का जबरदस्त कैच पकड़कर तारीफें बटोरी।
गुच्छों में गिरे सनराइज हैदराबाद के विकेट
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई से हैदराबाद की टीम के सलामी बल्लेबाज अनमोलप्रीत ने 26 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से 21 रन की पारी खेली। वहीं मयंक अग्रवाल फिर से फ्लॉप हुए जहां 7 गेंद पर 8 रन बनाकर आउट हुए । सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से अब्दुल समद ने 10 गेंद पर 21 रन बनाए, वहीं वाशिंगटन सुंदर ने 28 गेंदों पर 16 रन की पारी खेली और राहुल त्रिपाठी के बल्ले से 35 रन निकले।
लखनऊ की धारदार गेंदबाजी
लखनऊ की गेंदबाजी की बात की जाए तो स्पिनरों का बोलबाला रहा जहां कुणाल पांड्या ने 4 ओवर में 18 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए। वहीं दूसरी ओर रवि बिश्नोई ने 4 ओवर में 16 रन देकर एक सफलता अर्जित की ।40 वर्षीय अमित मिश्रा ने अपनी छाप इस मुकाबले में छोड़ते हुए 4 ओवर में 23 रन देकर दो सफलता अर्जित की ठाकुर को आईपीएल का अपना पहला विकेट अमित मिश्रा ने दिलवाया।
अमित मिश्रा की जबरदस्त फील्डिंग

आईपीएल के लेजेंड में से एक अमित मिश्रा ने जबरदस्त खेल का परिचय देते हुए न केवल विकेट चटकाए वहीं अपनी फील्डिंग सभी साथी खिलाड़ियों को प्रभावित किया ।जहां 18 ओवर की दूसरी गेंद पर यश ठाकुर की गेंद पर अपर कट लगाने के चक्कर में राहुल त्रिपाठी का कैच थर्ड मैन की दिशा में जबरदस्त तरीके से डाइव लगाते हुए अमित मिश्रा ने पकड़ा। जहां गेंद मैदान पर नीचे गिरने वाली थी अमित मिश्रा ने जबरदस्त डाइव लगाकर दोनों हाथों से कैच को लपक कर यह साबित कर दिया की उम्र केवल नंबर है।
वीडियो
ICYMI – A brilliant diving catch by @MishiAmit ends Rahul Tripathi’s stay out there in the middle.#TATAIPL #LSGvSRH pic.twitter.com/uJkjykYlJt
— IndianPremierLeague (@IPL) April 7, 2023







