लखनऊ सुपरजाइंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आई पी एल 2023 का दसवां मुकाबला खेला गया । जहाँ इकान के स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाए जिसक जवाब में लखनऊ ने 5 विकेट पर 127 रन बनाकर मैच को 5 विकेट से जीत लिया है । वहीँ इस मुकाबले में हैरी बुक्स 4 गेंदों पर 3 रन बनाकर आउट हुए। आई पी एल 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ देकर इंग्लैंड के इस बहुमुखी प्रतिभा वाले प्लेयर को अपनी टीम में यह सोचकर शामिल किया था कि वह टीम के लिए कुछ उम्दा प्रदर्शन कर मैच जिताऊ पारी खेलेगा लेकिन आशा के विपरीत है ब्रुक्स अब सनराइज हैदराबाद के लिए बड़े बोझ बनते जा रहे हैं। आगे खबर विस्तार से।
हैरी ब्रुक्स का खराब प्रदर्शन जारी

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की बल्लेबाजी एक बार फिर से ध्वस्त होती दिखाई दिए जहां उनके विकेट गुच्छों में गिरे । एक समय 21 रन पर हैदराबाद में 1 विकेट हुए थे वही 55 रन पर आते-आते इनके चार विकेट पवेलियन का रास्ता नाप चुके थे ।जहां 50 से 55 रन तक हैदराबाद में 3 विकेट खोए जिसका असर उनके स्कोर बोर्ड पर भी साफ दिखाई दिया। वहीं ब्रुक्स भी बेदम साबित होते दिखाई अब तक खेले गए दो मुकाबले में दिखाई दिए हैं।
आलम यह रहा की टी 20 के तुफानी बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी को टेस्ट मैच की तरह हाथों को रोककर खेलना पड़ा जहां विकेट का पतन दूसरी छोर से जारी रहा। हैदराबाद की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर आउट बैठे रहे जिन्होंने 41 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 35 रन बनाए ।वहीं अनमोलप्रीत सिंह ने 26 गेंदों पर 31 रन की पारी खेली समद ने 10 गेंदों पर 21 रन बनाए।
रवि बिश्नोई ने 3 के स्कोर पर किया है ब्रुक्स का काम तमाम
नौवें ओवर की छठी गेंद पर ब्रुक को अपनी फिरकी से रवि बिश्नोई ने चलता किया। जहां पुराने ने उन्हें 3 रन के स्कोर कर स्टंप कर पवेलियन का रास्ता दिखाया।
आईपीएल 2023 में ब्रुक्स ने खेले गए दो मैच में केवल 16 रन बनाया हैं। जहां उनका सर्वाधिक स्कोर 13 रनों का रहा है। वहीं उनकी स्ट्राइक रेट की बात की जाए तो केवल 64 के स्ट्राइक रेट से उन्होंने बल्लेबाजी की है। जानकर हैरानी होगी उमरान मलिक ने ब्रुक्स से अधिक रन बनाए हैं ,जहां दो मैचों में उमरान मलिक में 19 रन ठोके हैं। ये कहना गलत नहीं होगा को अभी तक के आंकड़े के अनुसार हैरी ब्रुक ने हैदराबाद को चुना ही लगाया है।







