विडियो: बाल-बाल बचे विराट, मैदान पर मुकेश चौधरी ने मारी गेंद तो जमीन पर गिरे विराट, इस अंदाज में दिया करारा जवाब

0
77
views
Virat left narrowly, Mukesh Chaudhary hit the ball on the field and Virat fell on the ground, gave a befitting reply in this style
PC: IPL/BCCI

आईपीएल 2022 का 49 वां मुकाबला महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पुणे में खेला गया। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को बेंगलुरु ने 13 रनों से रौंदा।



टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए ।रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर महिपाल लोमरोर 27 गेंदों पर सर्वाधिक 42 रनों की पारी खेली, कार्तिक ने 17 गेंदों पर 26 रन बनाए वहीं कप्तान डु प्लेसिस ने 22 गेंदों का सामना करते हुए 38 रनों की पारी खेली। विराट कोहली ने 33 गेंदों पर 30 रन बनाकर आउट हुए।

चेन्नई की ओर से सबसे सफल गेंदबाज महीश थीक्षाणा रहे जिन्होंने तीन विकेट चटकाए मोइन खान के खाते में दो सफलता है आई।



बीच मैच में लगी विराट कोहली को गेंद

एंग्री यंग मैन और मशहूर भारत के प्लेयर विराट कोहली के साथ आईपीएल के 49 वें मुकाबले में अजीब वाकया हुआ ।जब मुकेश चौधरी की गेंद पर स्ट्रेट ड्राइव लगाकर विराट कोहली 1 रन चुराना चाह रहे थे लेकिन गेंद सीधा मुकेश चौधरी के हाथों पर गई और फॉलो थ्रू में मुकेश चौधरी ने विकेट को टारगेट करते हुए गेंदे मारी ।जहां गेंद विकेट पर तो नहीं लेकिन विराट कोहली को लगी ।



विराट कोहली ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एक छोटी सी मुस्कान देकर इस लम्हे को जाने दिया वहीं विराट के इस व्यवहार से चारों ओर उनकी प्रशंसा हो रही है जहां अक्सर अपने गुस्से एवं आक्रामक अंदाज के लिए मशहूर विराट कोहली का यह रूप भी देखने लायक था।

मुकेश चौधरी के हाथों में गेंद देखकर विराट कोहली तुरंत क्रीच की ओर वापस लौटे एवं डाइव लगा दी। डाइव लगाते समय मुकेश चौधरी गेंद को विकेट की ओर फेक चुके थे वहीं वह गेंद सीधी विराट कोहली को जा लगी इसके बाद जो रिएक्शन विराट कोहली के पास आया वह काबिले तारीफ था।

जहां वह केवल मुस्कुरा रहे थे वही मुकेश चौधरी ने हाथ हिलाकर उन्हें चोट लगने पर अपनी चिंता जाहिर की लेकिन कोहली ने अपनी मुस्कान से उन्हें आश्वस्त किया कि वे ठीक है एवं कोई दिक्कत की बात नहीं है ।



यह घटना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है ।जहां विराट कोहली के इस व्यवहार के प्रशंसा चारों ओर हो रही है अपने स्वभाव से ठीक विपरीत इस तरह का शानदार अंदाज विराट को काफी सूट करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here