IPL 2022 के 46वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 13 रन से रौंदकर आईपीएल सीजन 15 में अपनी तीसरी जीत दर्ज की है । वहीँ पिछले कुछ मैचों से शानदार गेंदबाज़ी कर रहे हैदराबाद के उमरान मालिक की क्लास ऋतुराज ने लगाई । जहाँ उनके 13 गेंद में उन्होंने 33 रन बना दिए और अपने फॉर्म में वापसी का ऐलान स्टाइल से कर दिया ।
वहीँ धोनी की कप्तानी में यह चेन्नई की इस सीजन में पहली जीत रही । इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाज़ी करते हुए चेन्नई की टीम ने 20 ओवर में 2 विकेट पर शानदार 202 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया ।
चेन्नई के सलामी बल्लेबाज़ ऋतुराज गायकवाड़ ने आतिशी पारी खेलते हुए ताबड़तोड़ 99 रन की पारी खेली, महज 1 रन से ऋतुराज शतक से चूक गए । वहीं दूसरी ओर कॉनवे ने नाबाद 85 रन की पारी खेली । हैदराबाद की ओर से टी नटराजन सबसे सफल गेंदबाज़ रहे जिन्होंने 2 विकेट चटकाए ।
उमरान मलिक पड़े फीके

कुछ मैचों से अपने गेंदबाज़ी के दम पर हैदराबाद को जीत दिलाने वाले प्लेयर उमरान मलिक की रफ़्तार पर आज ऋतुराज ने शानदार प्रहार करते हुए खूब रन बटोरे । आलम यह रहा की उमरान ने 4 ओवर में 48 रन खर्च दिए । जहाँ उन्होंने कोई भी सफलता हाथ नहीं लगी ।
गायकवाड़ और कॉनवे की जोड़ी रही हिट
गायकवाड़ और कॉनवे ने चेन्नई की टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों प्लेयर के बीच 107 गेंदों पर रिकॉर्ड 182 रन की साझेदारी हुई ।
लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद की शुरुआत बेहद शानदार रही । जहाँ अभिषेक और विलियम्सन लय में नज़र आये । दोनों के बीच 35 गेंदों में 58 रन की साझेदारी हुई । सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक ने 24 गेंदों में 39 रन बनाये । केन विलियमसन ने 37 गेंदों का सामना करते हुए 47 रन बनाये । निकोलस पूरन ने 33 गेंदों पर 64 रन की आतिशी नाबाद पारी खेली। चेन्नई के युवा मुकेश चौधरी ने धारदार गेंदबाजी करते हुए कुल 4 विकेट चटकाए । उन्होंने अभिषेक शर्मा राहुल त्रिपाठी , शशांक सिंह और वॉशिंगटन सुंदर को आउट किया।
आठवें और 12 वें ओवर में उमरान को जड़ा ऋतुराज ने छक्का
shot of the match!#RuturajGaikwad #CSKvSRH pic.twitter.com/YXOpvYVxiY
— Aʙᴅᴜʟ (@rahmanfaizer_) May 1, 2022
लांग आन के उपर से ऋतुराज ने उमरान की गेंद पर शानदार छक्का लगा दिया। इसके बाद 12 वें ओवर में वापसी कर रहे उमरान की पहली ही गेंद को सीमा रेखा के बहार भेज दिया और 2 लगातार छक्के जड़े।







