वीडियो : यूपी वॉरियर्स ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से रौंद विजय रथ से उतरा, ग्रेस-मैकग्राथ का धमाल,  पॉइंट्स टेबल में मचा बवाल, छक्का लगाकर सोफी ने जीताया

0
295
views
UP Warriors beat Mumbai Indians by 5 wickets, Grace-McGrath rocked, created ruckus in points table, Sophie won by hitting a six
PC: WPL

Mumbai Indians Women vs UP Warriorz, 15th Match: वूमेन प्रीमीयर लीग 2023 का 15 वा मुकाबला मुंबई इंडियंस और यूपी वारियर्स के बीच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया ।जहां रोमांच से भरे इस मुकाबले में यूपी वारियर्स ने 5 वकेट से मुंबई इंडियन को रौंदा । जहाँ  लगातार पांच मैच जीतने वाली मुंबई इंडियंस को विजय रथ से उतार दिया है . यूपी वारियर्स के धाकड़ प्रदर्शन ने उन्हें अंक तालिका में 6 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर ला खड़ा किया है।

यूपी बारिश ने टॉस जीतकर पहले मुंबई इंडियंस को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया जहां पहले बल्लेबाजी करने मुंबई इंडियंस की टीम निर्धारित 20 ओवर में 127 रन बना पाई। मुंबई इंडियंस की ओर से सलामी बल्लेबाज मैथ्यूज ने 30 गेंदों पर 35 रन की पारी खेली। वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 22 गेंदों पर तीन चौके की मदद से 25 रन जोड़े वांग ने 19 गेंदों पर 4 चौके और एक छक्के की मदद से 32 रन की पारी खेली वर्षा गायकवाड और दीप्ति शर्मा को दो-दो सफलता मिली वहीं सोफी को 3 विकेट हासिल हुए।

27 रन पर गिर गए थे यूपी के 3 विकेट

UP Warriors beat Mumbai Indians by 5 wickets, Grace-McGrath rocked, created ruckus in points table, Sophie won by hitting a six
PC: WPL



जीत के लिए 128 रनों का पीछा करने उतरी यूपी की टीम की शुरुआत निराशाजनक रही जहाँ उनके  3 विकेट 27 रनों पर गिर गए ।जहां देविका वैद्य 1 रन बनाकर आउट हुए तो इनफॉर्म बल्लेबाज हेली 8 रन के स्कोर पर आउट हुए ।वहीं पावर हीटर किरण 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

एक समय ऐसा लग रहा था कि मुंबई इंडियंस अपनी छठी लगातार जीत की ओर बढ़ रही है लेकिन इस बीच मॅक्ग्राथ और  हैरिस ने तूफानी पारी खेली जहां मॅक्ग्राथ  ने 25 गेंदों पर छह चौके और एक छक्के की मदद से 38 रन की पारी खेली तो दूसरी ओर ग्रेस हैरिस ने 28 गेंदों पर सात चौके की मदद से 30 रन की पारी खेली वहीं छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी दीप्ति शर्मा ने नाबाद 13 रन बनाए और सूफी ने 17 गेंदों पर 16 रन की पारी खेली।

सोफी ने छक्का लगाकर यूपी को जीताया



सोफी ने वांग की तीसरी गेंद पर जो की वांग ने फुलटॉस फेकी उसपर सीधे बल्ले से खेलते हुए इसे सीमा रेखा के बाहर भेजकर छक्का अर्जित कर यूपी को 5 विकेट से जीत दिला दी। इसके साथ मुंबई इंडियंस का जीत का अभियान भी टूटा ।

अंतालिका

वूमेंस प्रीमियर लीग 2023 के अंक तालिका पर नजर डालें तो मुंबई इंडियंस छह मैच में 5 जीत दर्ज कर 10 अंकों के साथ टॉपर बनी हुई है ।वहीं दूसरे पायदान पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम छह मैच में चार जीत के साथ 8 अंकों के साथ बनी हुई है। वहीं तीसरे पायदान पर यूपी वारियर्स की टीम 6 मैचों में तीन जीत के साथ बनी हुई है ।वहीं चौथे पायदान पर गुजरात  की टीम 4 अंकों के साथ है और आखिरी पायदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु  2अंक के साथ हैं।

वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here