Mumbai Indians Women vs UP Warriorz, 15th Match: मुंबई इंडियंस और यू पी वारियर्स के बीच डब्ल्यू पी एल का 15 वा मुकाबला डी वाई पाटिल स्टेडियम मुंबई में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में यूपी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जहां पहले बल्लेबाजी करने उतरे मुंबई इंडियंस की टीम 127 रनों पर धराशाई हो गई ।वही जीत के लिए यूपी की टीम को 128 रनों की दरकार है आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है ।
जहाँ यह मुकाबला यूपी वारियर्स के लिए बेहद अहम है वह इस मुकाबले में जीत के लिए 128 रनों का पीछा करने उतरी यूपी वारियर्स को पहला झटका मैथ्यूज ने दूसरे ओवर में दिया। जहां हरमनप्रीत ने जादुई कैच लेकर यूपी वारियर को पहला झटका दे दिया। जहां यह कैच देखकर खुद देविका को यकीन नहीं हुई की हरमनप्रीत ने उनका जबरदस्त कैच पकड़ा।
मैच का लेखा जोखा
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम के सलामी बल्लेबाज मैथ्यूज ने 30 गेंदों पर 1 चौके और 3 छक्के की मदद से 35 रन की पारी खेली। हरमनप्रीत कौर ने 22 गेंदों पर तीन चौके की मदद से 25 रन की पारी खेली वहीं मांगने 19 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 32 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली हालांकि इन तीन बल्लेबाजों के अलावा मुंबई इंडियंस का कोई भी बल्लेबाज नहीं चला उनके 7 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा ही छू पाए। हालांकि मुंबई इससे पहले लगातर 5 जीत दर्जित कर चुकी है और अंकतालिका में टॉप पर काबिज है।
एक्सलेस्टिन और दीप्ति का धमाल
यूपी के ओर से गायकवाड और दीप्ति शर्मा ने 2/2 विकेट चटकाए वहीं एक्सलेस्टोन ने 3 विकेट हासिल किया।
मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत का जबरदस्त कैच

जीत के लिए 128 रन का पीछा करने उतरी यूपी की टीम की सलामी प्लेयर देविका और हेली ने मोर्चा संभाला वहीं मुंबई की ओर से दूसरा ओवर करने आई मैथ्यूज ने अपने पहली ही गेंद पर देविका को हरमनप्रीत के हाथों कैच करवाया। जहा गेंद को ड्राइव लगाने के चक्कर में देविका ने शॉट लगाया लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए तेज गति से स्लिप पर गई जहां दाहिने ओर डाइव लगाकर हरमनप्रीत ने एक हाथ से कैच को।पकड़कर देविका के होश उड़ गए। जिसके बाद तालियों से मुंबई का डीवाई पाटिल स्टेडियम गूंज उठा।
वीडियो
WHAT. A. CATCH 🔥🔥@mipaltan wanted an early wicket and they have got one, courtesy of a sharp catch from captain @ImHarmanpreet 👏👏
Follow the match ▶️ https://t.co/6bZ3042C4S #TATAWPL | #MIvUPW pic.twitter.com/5ArBZjTxRq
— Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) March 18, 2023







