वीडियो: सोफी डिवाइन ने मचाई तबाही, 99 रन की पारी में ठोके 8 छक्के 9 चौके, RCB की 8 विकेट से जीत से दिल्ली पहुंची प्लेऑफ, देखें अंकतालिका

0
438
views
Sophie Devine wreaked havoc, hit 8 sixes and 9 fours in her 99-run innings, RCB's 8-wicket win, Delhi reached playoffs
PC: WPL

Royal Challengers Bangalore Women vs Gujarat Giants,:वूमेन प्रीमियर लीग 2023 का 16 मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात के बीच मुंबई के मैदान पर खेला गया ।जहां रोमांच से भरे इस मुकाबले में चौके और छक्के की बरसात हुई । जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की सलामी बल्लेबाज सोफी डिवाइन ने तबाही मचाते हुए 8 छक्के और 9 चौके की मदद से 99 रन की पारी खेली जहां वह केवल एक रन से शतक से चुकी। वहीं केवल 36 गेंद में सोफी ने तूफान मचा दिया। जहां हर गेंदबाजों की कुटाई उन्होंने जबरदस्त ढंग से की। आलम यह रहा की ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज प्लेयर गार्डनर के एक ओवर में उन्होंने 24 रन बटोरे।  गुजरात ने टॉस जीतकर 188 रन बनाए जिसके जवाब में 15.3 ओवर में आरसीबी ने इस मैच को जीत लिया है।

गुजरात की पारी

गुजराती पारी की बात की जाए तो गुजरात की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर वोलवार्ड रही जिन्होंने 68 रन की पारी खेली और लगातर तीसरा अर्धशतक ठोका। गार्डनर ने 26 गेंद में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 41 रन की पारी खेली। मेघना ने 31 रन बनाए।

बैंगलोर की गेंदबाजी की बात की जाए तो श्रेयंका ने सर्वाधिक दो विकेट हासिल किए। वहीं सोफी को एक सफलता हाथ लगी।

सोफी डिवाइन की तूफानी पारी

Sophie Devine wreaked havoc, hit 8 sixes and 9 fours in her 99-run innings, RCB's 8-wicket win, Delhi reached playoffs
PC: WPL


सोफी ने आने के साथ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू कर दी जहां उन्होंने अपना अर्धशतक केवल 20 गेंदों में पूरा किया। वही विमेन प्रीमियर लीग में सर्वाधिक निजी स्कोर बनाने वाली प्लेयर की  सोफी बन गई।‌‌‌‌‌‌‌‌‌ जहां इससे पहले हिली ने सर्वाधिक 96 रन की पारी खेली थी।

सोफी डिवाइन 275 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों पर नौ चौके और 8 गगनचुंबी छक्के की मदद से 99 रन की तूफानी पारी खेली, जहां 1 रन से सोफी शतक से चूक गई।  किम की गेंद पर उन्हें अश्विनी कुमार ने लॉन्ग ऑन पर कैच देकर पवेलियन वापस से करवाया। जहां उन्होंने रफ्तार और गति के साथ टीम के लिए रन जोड़े।

स्मृति और सोफी की शतकीय साझेदारी

Sophie Devine wreaked havoc, hit 8 sixes and 9 fours in her 99-run innings, RCB's 8-wicket win, Delhi reached playoffs
PC: WPL


स्मृति और सोफी के बीच पहले विकेट के लिए 125 रन की साझेदारी हुई। जहां यह साझेदारी केवल 56 गेंद में आई। जहां सोफी ने समा बांध दिया और विमेन प्रीमियर लीग का अपना सर्वाधिक स्कोर भी ठोक दिया। जहां पेरी और नाइट ने अंत में नाबाद 19 और ।22 रन की पारी खेल आरसीबी को 8 विकेट से जीत दिला दी।

अंकतालिका

बंगलोर की जीत के साथ ही टॉप 4 में अपनी जगह बना ली हैं ,वहीं अब दिल्ली की टीम प्लेऑफ में आने वाली मुंबई के बाद दूसरी टीम बन गई है। यूपी तीसरे स्थान पर 6 अंक के साथ हैं वहीं बैंगलोर की टीम 4 अंक के साथ अब गुजरात से नेट रन रेट के लिहाज से ऊपर है और प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है।

वीडियो

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here