वीडियो: रोहित शर्मा ने खुद का विकेट कुर्बान कर जीता करोड़ो दिल, पुजारा को 100 वें टेस्ट पर दिए तौफा

0
41
views
Rohit Sharma won crores of hearts by sacrificing his own wicket, gifted Pujara on his 100th Test

India vs Australia, 2nd Test:भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में अरुण जेटली मैदान पर भारतीय टीम ने 6 विकेट से मैच को जीतकर श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है ।वहीं भारतीय कप्तान ने जहां अपने बल्ले से शानदार खेल का प्रदर्शन किया तो अपनी दरियादिली की भी मिसाल पेश कर डाली। जिसकी चर्चा सालों तक की जायेगी। जहां रोहित शर्मा खुद रन आउट होकर चेतेश्वर पुजारा को उनके 100 वें टेस्ट को यादगार बनने का मौका दिया। आगे खबर विस्तार से ।

रोहित शर्मा और पुजारा की जबरदस्त पारी

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और अपनी पहली पारी में 263 रन बनाए जिसके जवाब में भारतीय टीम 262 रनों पर ढेर हो गई। वही दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम 113 रनों पर धराशाई हो गई. भारतीय टीम को जीत के लिए महज 115 रनों की दरकार थी जहां दूसरी पारी में 1 रन की बढ़त के आधार पर भारत को 115 रनों का लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया  ने दिया। भारतीय टीम ने इस लक्ष्य को 27 ओवर में पूरा कर 6 विकेट से जीत दर्ज की।



दूसरी पारी में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की जहां उन्होंने 20 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के की मदद से 21 रन बनाए वहीं चेतेश्वर पुजारा ने भी 74 महत्वपूर्ण गेंदों का सामना करते हुए चार चौके की मदद से नाबाद 31 रनों की पारी खेली जहां विनिंग शॉट चेतेश्वर पुजारा के बल्ले से लगा और भारतीय टीम बॉर्डर के पास की ट्रॉफी में दूसरा मुकाबला जीतने में सफल रहा।

रोहित शर्मा पुजारा को रन आउट होने से बचाया



सतवे ओवर की पांचवी गेंद पर कुहनेमन के ओवर में रोहित शर्मा ने गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला जहां एक रन तो रोहित शर्मा ने आसानी से ले लिया लेकिन दूसरे रन के लिए भागे । वहीं पुजारा बिना देखे दूसरी रन के लिए भागे लेकिन जब तक रोहित माना करते पुजारा दूसरे छोर पर आ चुके थे और रोहित शर्मा वहीं के वहीं खड़े रह गए। हालांकि कॉल रोहित शर्मा की थी और यह उनकी ही गलती मानी गई लेकिन अगर रोहित शर्मा चाहते तो वो अपना विकेट बचा सकते थे और पुजारा को रन आउट होना पड़ता। लेकिन रोहित शर्मा ने बड़ा दिल दिखाते हुए पुजारा को क्रीच पर जाने दिया।

Rohit Sharma won crores of hearts by sacrificing his own wicket, gifted Pujara on his 100th Test

इस मैच में रोहित शर्मा बतौर कप्तान जबरदस्त दिखाई दिए, चाहे बल्ले से हो या गेंदबाजों से बातचीत करना। उनका यह पक्ष जबरदस्त लगा और लोगों को भा रहा है।



वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here