India vs Sri Lanka, 2nd ODI: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे आज कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है । जहाँ यह मुकाबला श्रीलंका के लिए करो या मारो वाली स्तिथि की है । पहले मैच को भारत ने शानदार अंदाज़ में 67 रन से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी । टीम इंडिया के पास एक बड़ा मौका होगा जब भारतीय टीम मेहमान टीम श्रीलंका के खिलाफ अपनी दसवीं वनडे श्रृंखला में जीत दर्ज करने के लिए उतरेगी । दूसरे मैच में चहल की जगह कुलदीप को मौका दिया गया है । जहाँ श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है ।
सिराज ने दिलाई भारत को पहली सफलता
मोहम्मद सिराज ने श्रीलंका को खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में बड़ा झटका दिया । जहाँ 29 के स्कोर पर श्रीलंका का पहला विकेट मोहम्मद सिराज ने झटका। शानदार और आतिशी लय में नजर आ रहे अविष्का फर्नांडो को क्लीन बोल्ड किया। अविष्का ने 17 गेंदों पर 20 रन बनाए। सिराज के पिछले ओवर में उन्होंने तीन चौके भी लगाए थे।

सिराज ने छठे ओवर की पांचवी गेंद पर फर्नांडो को क्लीन बोल्ड कर तहलका मचा दिया । जहाँ फर्नांडो समझ पाते इससे पहले गेंद ने अपना काम कर दिया और मिडिल विकेट उखड गया । जहाँ सिराज ने फर्नांडो से अपना बदला भी पूरा किया ।
2022 के बाद से वनडे में पावरप्ले में सर्वाधिक विकेट:
19* – मोहम्मद सिराज
10 – ट्रेंट बोल्ट
10 – मैट हेनरी
ईडन गार्डन्स में श्रीलंका के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड
ईडन गार्डन्स के मैदान पर आंकड़ों पर चर्चा करें तो मैदान पर भारत-श्रीलंका के बीच अब तक 5 वनडे खेले गए हैं जहाँ भारत ने 3, श्रीलंका ने 1 जीता है। वहीँ एक मैच बेनतीजा रहा है।
टीमें:
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): नुवानिडु फर्नांडो, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (डब्ल्यू), चरिथ असलंका, धनंजया डी सिल्वा, दासुन शनाका (सी), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, डुनिथ वेलालेज, लाहिरू कुमारा, कसुन राजिथा
भारत (प्लेइंग इलेवन):
रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (w), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज
वीडियो
What a ball from Mohammad Siraj – What a bowler. pic.twitter.com/ayWnE4f60l
— CricketMAN2 (@ImTanujSingh) January 12, 2023







