t20 वर्ल्ड कप मुकाबलों से पहले भारतीय टीम अपने पहले अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया के साथ बड़ी जहां रोमांच से भरे इस मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 6 रनों से मात देकर यह साबित कर दिया इस बार वह कोई भी टीम को परास्त करने का दमखम रखती है ।टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए जहां लोकेश राहुल ने ताबड़तोड़ 57 और सूर्यकुमार यादव ने ताबड़तोड़ 50 रनों की पारी खेली।इस मुकाबले में सुपर सब की भूमिका निभा रहे शमी ने आखिरी ओवर में 4 विकेट गिरा कर सनसनी फैला दी ।वहीं विराट कोहली का रन आउट और जबरदस्त कैच भी सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहा।
लोकेश राहुल और सूर्य कुमार की जबरदस्त पारी

भारत के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने 33 गेंदों का सामना करते हुए 3 छक्के और छह चौकों की मदद से 57 रनों की पारी खेली ।वहीं चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करना है सूर्यकुमार यादव ने 33 गेंदों पर छह चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाए ।वहीं कार्तिक ने 14 गेंदों पर 20 रनों की पारी खेली ऑस्ट्रेलिया की ओर से केन रिचर्डसन ने 4 ओवर में 30 रन देकर चार सफलताएं अर्जित की ।वही मैक्सवेल अगर और मिशेल स्टार्क को एक-एक सफलता हाथ लगी।
विराट कोहली ने की सनसनीखेज रन आउट

19वें ओवर की दूसरी गेंद पर विराट कोहली ने टीम डेबिट को सनसनीखेज तरीके से आउट किया ।जहां हर्षल पटेल को कप्तान रोहित शर्मा ने 19 ओवर हर्शल को दिया,जहां पहले ही गेंद पर हर्षल पटेल ने अपने स्लोअर डिलीवरी से फिंच को चारों खाने चित कर बोल्ड किया ।वहीं दूसरी ही गेंद पर विराट कोहली ने शानदार डाइव लगाकर डेविड को रन आउट किया। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया के विकेट के पतन का सिलसिला शुरू हुआ।
19 वें ओवर की दूसरी गेंद पर हर्षल पटेल ने इंगकिस को गेंद डाली जहां एक रन लेने के लिए टिम डेविड नॉन स्ट्राइकर छोर से भागे वहीं ऑन साइड दिशा में चुस्त खड़े विराट कोहली ने डाइव लगाकर डायरेक्ट हिट विकेट पर मारा और टिम डेविड 5 रन पर वापस लौटे। जहां इसके ठीक बाद 20 वें ओवर में विराट कोहली ने कमिंस का एक हाथ से कैच लेकर सनसनी मचा दी।
विडियो
VIRAT KING KOHLI RUN OUT TIM DAVID 😍#KingKohli #ViratKohli #INDvsAUS #T20WorldCup2022 #runout #harshalpatel pic.twitter.com/Aue3ULrZdo
— Ps Virat Kohli Fan (@ps_viratkohli18) October 17, 2022







