वीडियो: उमरान की 157 किमी रफ्तार से आ रहीं सीजन की सबसे तेज गेंद पर पावेल ने मचाया तबाही, जड़ दिया मॉन्स्टर चौका 

0
91
views
Umran's fastest ball of the season coming at a speed of 157 km, Pavel wreaked havoc, hit the monster four
PC: IPL/BCCI

आईपीएल 2022 का 50 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 207 रन 3 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए ।जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइज हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 186 रन बना पाई ।इस मैच को जीतकर दिल्ली की टीम अंकतालिका में पांचवें पायदान पर आ गई है ।




रफ्तार के सौदागर कहे जाने वाले हैदराबाद के तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने आइपीएल 2022 का सबसे तेज गेंद फेकि । जहाँ  उमरान मलिक ने 157 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाज़ी की वहीँ सामने खड़े पॉवेल ने उमरान मलिक के इस गेंद को सीमा रेखा के पार पंहुचा दिया ।

उमरान मलिक ने फेकीं  पॉवेल के सामने 157 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की गेंद

Video: Umran's fastest ball of the season coming at a speed of 157 km, Pavel wreaked havoc, hit the monster four
PC: IPL/BCCI

रफ्तार के सौदागर उमरान मलिक ने अपनी रफ्तार से फिर से एक बार सभी को प्रभावित किया है। जहां उन्होंने आईपीएल 2022 मैं सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है ।157 की रफ्तार से मौजूदा टूर्नामेंट में उमरान मलिक ने सबसे तेज गेंद फेंकी। उमरान मलिक ने दिल्ली के खिलाफ 4 ओवर में 52 रन दिए जहाँ उन्होंने कोई भी सफलता हाथ नहीं लगी।




पिछले दो मैचों से इमरान मलिक तेज गेंदबाजी तो कर रहे हैं लेकिन सटीक लाइन और लेंथ फिर से मिलने में उन्हें मुश्किलें आ रही है गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग के खिलाफ इमरान मलिक ने 4 ओवर में 48 रन लुटाए थे वहीं दिल्ली के खिलाफ भी मलिक ने बिना कोई विकेट लिए 52 रन खर्च किए दिया । जहाँ यह साफ है की तेज गेंदबाजी के साथ सटीक लाइन लेट और मिश्रण सफलता की कुंजी है। वही उमरान मलिक काफी युवा हैं और  एवं धीरे-धीरे बारीकियों को समझ रहे हैं।



उमरान  ने अपने चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर डाली सीजन की सबसे तेज गेंद

उमरान  मलिक ने अपने स्पेल की चौथी गेंद को 157 किलोमीटर की रफ्तार से फेंका ,जिसे मेड ऑफ की एरिया में पॉवेल ने अपने कलाइयों को खोलते हुए चौकी में तब्दील किया।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here