आईपीएल 2022 के 50 वे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के समक्ष जीत के लिए 208 रनों का लक्ष्य रखा है ।पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए । सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को जीत के लिए 208 रनों की दरकार 20 ओवर में है।
दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो दिल्ली कैपिटल की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर डेविड वॉर्नर है। जिन्होंने 58 गेंदों पर 12 चौके और तीन छक्के की मदद से 92 रन बनाए ।ऋषभ पंत ने 16 गेंदों पर 26 रन तथा फिनिशर की भूमिका निभा रहे पॉवेल ने 35 गेंदों पर छह छक्के और तीन चौके की मदद से 67 रनों की पारी खेली। मैच के दौरान ऐसा भी मौका है ।
जहाँ रफ्तार के सौदागर कहे जाने वाले हैदराबाद के तेज गेंदबाज उमरान मलिक की गेंद पर डेविड वॉर्नर जमकर बरसे जहां एक ओवर में उमरान मलिक ने किस रन लुटा दिए जिसमें की लगातार गेंदों पर डेविड वॉर्नर ने चौके और छक्के की बारिश की।
वॉर्नर ने खेली आतिशी पारी

दिल्ली की ओर से डेविड वॉर्नर ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 92 रनों की शानदार पारी खेली ।जहां उन्होंने चौथे विकेट के लिए पॉवेल के साथ मिलकर महल 66 गेंदों पर 122 रनों की साझेदारी निभाई। डेविड वॉर्नर शतक पूरा नहीं कर पाए लेकिन उनकी यह पारी बेहद खास रही। जहां डेविड वॉर्नर ने आईपीएल करियर का अपने 54 वां अर्धशतकीय पारी खेला। गौरतलब है कि है डेविड वॉर्नर की t20 में 89 वीं अर्धशतकीय पारी है।
उमरान मलिक के ओवर में लूटे 21 रन
दिल्ली कैपिटल्स ने मनदीप सिंह और मिशेल मार्श का विकेट पावरप्ले के अंदर ही गवा दिया जहां दबाव दिल्ली की टीम पर था ।वही हैदराबाद ने अपने सबसे तेज गेंदबाज इमरान मलिक को काम पर लगाया उनका सामना डेविड वॉर्नर कैसा था ।विश्व के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में माने जाने डेविड वॉर्नर ने हैदराबाद के तेज गेंदबाज उमरान मलिक का स्वागत चौकी से किया जो अपने क्लास से उन्होंने उमरान मलिक के गेंद की धज्जियां उड़ा दी।
— Jeny (@AlieJeny) May 5, 2022
हैदराबाद की ओर से चौथा ओवर देखने आए उमरान मलिक के पहले ही ओवर में डेविड वॉर्नर ने 2 चौके और एक छक्का जड़ दिया ।वही उमरान मलिक के तीसरे एवं चौथे बॉल पर वार्नर ने दो लगातार चौके जड़े इसके उपरांत उन्होंने एक शानदार थप्पड़ शॉट लगाते हुए छक्का जड़ा।
हैदराबाद के तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने 4 ओवर में बिना किसी विकेट लिए 52 रन दिए जहां उन्होंने आई पी एल 2022 का सबसे तेज गेंद 157 किलोमीटर की रफ्तार से फेंक कर यह रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया।







