विडियो: शिवम पर नहीं दिखाया होल्डर-स्टोइनिस ने रहम, 5 छक्के से बरपाया कहर, लूट लिए 30 रन

0
61
views
6,6,6,6,6 played in Mavi's over, Stoinis-Holder looted 30 runs
PC: IPL/Twitter

आईपीएल 2022 का 53 वां मुकाबला कोलकाता के साथ उनके एक खास प्लेयर शिवम मावी भी भूलना चाहेंगे। जहां इस मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम ने 75 रनों से कोलकाता को हराकर प्वाइंट्स टेबल पर अपनी बादशाहत पेश करते हुए नंबर 1 पर 16 अंकों के साथ पहु्च गई है। वहीं लंबे समय से स्टोनिश के खामोश बल्ले ने एक बार फिर आग उगलना शुरू कर दिया है। जहां इस बार मावी उस तूफान के चपेट में आ गए जिसके चपेट में आने की कल्पना शायद ही कोई गेंदबाज करेगा।

केकेआर को महंगा पड़ा एक ओवर में 30 रन



आईपीएल के 53 में मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 176 रन बनाए ।इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम 101 रनों पर ढेर हो गई ।आलम यह था कि जो मैच भारतीय समनुसार  11:30 बजे खत्म होता है वह 11:00 बजे से पहले ही खत्म कर पूर्ण हो गया।

लखनऊ की ओर से सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने सर्वाधिक 29 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली ।वही दीपक हुडा के साथ उन्होंने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 71 रन जोड़े। दीपक हुडा ने 41 रन की शानदार पारी खेली। कोलकाता की ओर से रसल ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए।



बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की टीम ताश के पत्तों की तरह धराशाई होने लगी ।एक के बाद एक दिग्गज बल्लेबाज हवाई शॉट खेलने के चक्कर में पवेलियन वापस होने लगे । श्रेयस , फिंच , नीतीश राणा जैसे बड़े नाम   फ्लॉप साबित हुए । जिस साझेदारी की टीम को उम्मीद थी एक भी साझेदारी मैच के दौरान नहीं हुई ।आलम यह रहा कि पूरी टीम 15 ओवर तक सिमट गई। लखनऊ की ओर से आवेश खान और जेसन होल्डर ने तीन-तीन विकेट चटकाए जहां आवेश खान ने 19 रन देकर तीन सफलताएं अर्जित की और मैन ऑफ द मैच के खिताब की हकदार भी बने।



शिवम के एक ओवर में हुई छक्कों की बरसात

कोलकाता की ओर से खेल रहे हैं युवा गेंदबाज में फेंके गए 3 ओवर में काफी कम रन  दिए थे। वही आखिरी ओवर में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मार्कस स्टोइनिस ने उनके पहले 3 गेंदों पर तीन लगातार छक्के जड़ दिए।



वहीं चौथी गेंद पर आउट होने के उपरांत वेस्टइंडीज के हरफनमौला ऑलराउंडर प्लेयर होल्डर ने लगातार दो गेंद पर छक्का जड़कर मावी  की एक ओवर में 30 रन बटोर लिए ।शिवम मावी ने अपने चार ओवर में 50 रन खर्च किए ।जिसमें उन्हें एक सफलता हाथ लगी ।हालांकि यह पहला मौका नहीं था जहां शिवम  महंगे  साबित हुए हो । साल 2018 में डेब्यू कर है शिवम मावी ने दिल्ली के खिलाफ कोलकाता की ओर से खेलते हुए 29 रन और राजस्थान के विरुद्ध 28 रन एक ओवर में दिए थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here