वन मैन आर्मी कहे जाने वाले रसेल ने आईपीएल 2022 के 53 वे मुकाबले में लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ अकेले जबरदस्त संघर्ष दिखाया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे लखनऊ की टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स के समक्ष 177 रनों का लक्ष्य दिया, लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के बल्लेबाजों ने एक बार फिर से टीम को निराश किया जहां नामी-गिरामी नाम ताश के पत्तों की तरह बिखरे और पूरी टीम 101 रन पर सिमट गई ।
कोलकाता नाइट राइडर्स के हरफनमौला ऑलराउंडर बल्लेबाजी रसेल ने एक छोर संभाले रखा और आतिशी पारी खेलते हुए 19 गेंदों पर ताबड़तोड़ 45 रनों की सनसनीखेज पारी खेली। इस दौरान रसल का स्ट्राइक रेट 236. 8 का रहा ।लखनऊ के गेंदबाजों के लिए मुसीबत बने रसेल ने अपनी पारी में 3 चौके और 5 छक्के लगाए ।जब तक रसेल मैदान पर थे तब तक अकेले दम पर वह बाजी को पलट सकते थे ।
रसल ने होल्डर को क्या टारगेट
रसेल ने नौवें ओवर में आक्रामक बल्लेबाजी दिखाते हुए हमवतन खिलाड़ी जेसन होल्डर को रिमांड पर लेते हुए उनकी एक ओवर में 25 रन ठोक डाले ।जहां उन्होंने 3 छक्के के साथ एक बेहतरीन चौका जड़ा । वही अच्छे लय में दिख रहे हैं रसेल को लखनऊ के आवेश खान ने चलता किया ।जहां रसेल को हार्ड हिट लेंथ पर गेंदबाजी करते हुए आवेश खान ने उनका कैच हमवतन खिलाड़ी जेसन होल्डर द्वारा कैच आउट करवाया। उनके आउट होने के साथ ही कि KKR का जीत का सपना भी चकनाचूर हो गया।
आलम यह रहा कि रसल के आउट होने के उपरांत 14.3 ओवर में कोलकाता के सभी बल्लेबाज 101 रनों पर सिमट कर पवेलियन वापस हो चुके थे। लखनऊ सुपरजाइंट्स ने इस मैच को 75 रनों से जीतकर अंक तालिका में पहले स्थान पर कब्जा किया ।
— Cricket IPL (@CricketIPL20) May 8, 2022
जहां अब लखनऊ के 16 अंक हैं ।लखनऊ की ओर से 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट लेने वाले आवेश खान को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। वहीं दूसरी ओर जेसन होल्डर को भी तीन सफलता मिली लेकिन रसल द्वारा एक ओवर में 25 रन लुटाने के बाद उनका इकोनामी जरूर खराब हुई ।







