वीडियो: अनुकूल रॉय बने टीम के दुश्मन! शर्मनाक DRS लेकर कराई किरकिरी, दिखे “अनकूल”

0
73
views
anukulRoy becomes the enemy of the team! Got gritty with shameful DRS, looked
PC: IPL/BCCI

आईपीएल 2022 के 53 वें मुकाबले में लखनऊ ने 75 रनों से कोलकाता पर जीत दर्ज की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की टीम ने जीत के लिए कोलकाता के सामने 177 रन का लक्ष्य रखा। जिसके जवाब में कोलकात की टीम 101 रन पर सिमट गई। इस मैच में कोलकाता के प्लेयर अनुकूल की डीआरएस को लेकर बड़ी चर्चा हुई जिसकी जानकारी आगे दी गई  है ।



कोलकाता के एकमात्र बल्लेबाज जो की कोलकाता के लिए अंत तक डटे रहे जहां उन्होंने 19 गेंद पर 45 रन की पारी खेली। इस दौरान कोलकाता के इस तूफानी बल्लेबाज आंद्रे रसेल ने  9वें ओवर में होल्डर के ओवर में तूफानी 25 रन बनाये। जेसन होल्डर के इस ओवर में  रसेल ने गगनचुम्बी  3 छक्के और एक चौके जड़े । हालाकिं बाद में उनका विकेट आवेश खान ने लिया जहाँ उनका कैच पकड़ने वाले प्लेयर होल्डर रहे जिन्ही गेंद पर रसेल ने जमकर कुटाई की थी ।

इस जीत के साथ लखनऊ पॉइंट्स टेबल में 16 अंक के साथ नंबर-1 पर पहुंच गई है। वहीं, KKR आठवें स्थान पर फिसल गई है। लखनऊ और गुजरात का प्लेऑफ में जाना तय माना जा रहा है । लड़ाई अब 2 स्थानों के लिए है ।



मैच में कई ऐसे पल आई है जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया  लेकिन कोलकाता के बल्लेबाज़ी के दौरान एक ऐसा भी पल आया जब अनुकूल रॉय ने DRS रिव्यू  लेकर खुद को  अनकूल साबित कर दिया ।

13 वे ओवर में आवेश खान के ओवर में यह घटना घटी जहाँ कोलकाता नाइट राइडर्स के पारी के दौरान आवेश खान ने अपने ओवर की तीसरा गेंद अनुकूल को लेग साइड डाली , अनुकूल रॉय गेंद को लेग साइड में फ्लिक करने के चक्कर में गेंद को ग्लव्स  से टच करा बैठे और गेंद  विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक के दस्तानों में गई । डि कॉक ने अंपायर से अपील की और अंपायर ने अपनी उंगलियां उठाकर अनुकूल को आउट करार दिया ।



लेकिन फिर भी अनुकूल ने डीआरएस की अपील कर डाली । जहाँ उन्हें भी पता था की वे आउट हो चुके हैं ।

अनुकूल राय को भी पता होने के बाबजूद डीआरएस लेकर उसे बर्बाद कर दिया, शायद वो कोई चमत्कार की कल्पना में डीआरएस का इस्तेमाल करने की सोच में ली होगी । लेकिन  रीप्ले में बड़े स्क्रीन पर साफ़ दिखा की गेंद अनुकूल रॉय के दस्ताने से चुकार डिकॉक के हाथों में गया है I



जहाँ अल्ट्रा एज तकनीक ने उनका काम तमाम किया । थर्ड अंपायर की मोहर लगने के बाद वह मैदान छोड़कर बहार निकले ।  डीआरएस को इस तरह बर्बाद करने के बाद अनुकूल रॉय फैंस के राडार पर आ गए हैं जहाँ उनकी खूब किरकिरी भी हो रही है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here