वीडियो: रसेल ने दिखाया “सुपर पावर” बिश्नोई की गेंद पर लगाया 98 मीटर का तूफानी छक्का, कांपी रूह

0
110
views
Russell showed
PC: IPL/Twitter

आईपीएल 2022 का 53 वां कोलकाता और लखनऊ के बीच खेला गया जहां इस मैच में 75 रनों से लखनऊ सुपरजाइंट्स ने मुकाबले को जीतकर 16 अंकों के साथ अंक तालिका में पहले पायदान पर पहुंच चुके हैं गौरतलब है कि इस मैच मे अपना कमाल दिखाया एवं 19 गेंदों पर 45 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। आंद्रे रसेल ने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की और कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत की राह पर ले  के लिए 19 गेंद पर 45 रनों की पारी खेली लेकिन लखनऊ के गेंदबाज भी कहां रसेल को खुला छोड़ने वाले थे।

लोकेश राहुल ने अपने तरकश में से आवेश खान का बाण निकाला और कोलकाता की ओर चलाई। आवेश खान ने अपना जादू चलते हुए शानदार गेंदबाजी करते हुए रसेल को  हमवतन प्लेयर होल्डर के हाथों कैच करवाया। लेकिन इससे पहले रसेल के मसल पावर का थोड़ा नमूना बिश्नोई और होल्डर को दिखाया, जहां होल्डर की गेंद पर तीन छक्के जड़े। वहीं बिश्नोई के ओवर में भी छक्का जड़ा।

यह घटना 10 वें ओवर की है जहां बिश्नोई का सामना रसेल से हुआ। रसेल ने अपने पावर हिटिंग का नमूना पेश करते हुए अपनों घुटनों के बल बैठकर 98 मीटर का गगनचुंबी छक्का बिश्नोई के ओवर में जड़ दिया ।पांच चौके और तीन चौके की मदद से 45 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली ।

 

रसेल ने रिमांड पर लिया। 10 वें ओवर की दूसरी गेंद पर रसल ने घुटनों के बल बैठकर गेंद को सीमा रेखा के बाहर पहुंचाया। बिश्नोई ने 3 ओवर में 30 रन दिए।

मैच समरी

कोलकाता ने टॉस लखनऊ को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। जहां लखनऊ ने  20 ओवर में 176 रन बनाए। जिसके जवाब में कोलकाता की टीम 101 रनों पर सिमट गई। लखनऊ की ओर से डिकॉक ने 50 रन बनाए । रसेल ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए। कोलकाता की तरफ से रसेल ने सर्वाधिक 45 रन बनाए। जिसमें उन्होंने 30 रन केवल छक्के से बनाया। लखनऊ की तरफ से आवेश खान और होल्डर ने तीन तीन विकेट चटकाया। वहीं आवेश खान ने 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट चटकाए जिसके लिए उन्हें मैन आफ द मैच का खिताब दिया गया।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here