वीडियो: मैच की पहली गेंद पर “गोल्डन डक” पर आउट हुए विराट, सूचित की गेंद पर विराट चारों खाने चित 

0
88
views
Virat got out on the first ball of the match on
PC: IPL/TWITTER

आईपीएल 2022 का 54 वां मैच  सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है। जहाँ RCB के कप्तान डुप्लेसिस ने  टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का चुनाव किया । विराट फिर से एक बार 0 पर आउट हुए । इस साल ना ही विराट का बल्ला चला है और ना ही उनका भाग्य । शायद अब विराट कोहली को कुछ दिन आराम करने की दरकार है और यह चिंतन करने की दरकार है की उनसे कहाँ गलती जो रही है । यह एक बार नहीं बल्कि आईपीएल 2022 में तीसरी दफा हुआ जब विराट बिना कोई रन बनाये आउट हुए हों । आगे खबर विस्तार से ।



जीत की तलाश में हैदराबाद की टीम में 2  बड़े बदलाव किये गए हैं। जहाँ एबॉट और श्रेयस गोपाल की जगह फारुकी और जे सुचित को मौका मिला है। जहाँ बदलाव को सही साबित करते हुए सूचित ने अपना जलवा पहली ही गेंद पर दिखाया और शानदार बल्लेबाज़ विराट कोहली को चलता किया । आपको बता दें की  RCB की टीम ने कोई बदलाव नहीं किया है । वे अपनी पुरानी प्लेइंग 11 में कोई चेंज नहीं किया है।

मैच की पहली ही गेंद पर विराट कोहली गोल्डन डक का शिकार हो गए और सभी फैंस का दिल एक बार फिर से टुटा । जे सुचित ने विराट कोहली के  पाँव को टारगेट किया और फुलर लेंथ  गेंद फेकि अक्सर इस गेंद पर विराट अच्छा शॉट जड़ते हैं लेकिन आज ऐसा नहीं हुआ ।विराट फ्लिक करने के चक्कर में  गेंद को सीधे विलियमसन के हाथों में थमा बैठे।



इस आईपीएल सीजन-15 में  विराट कोहली तीसरी बार गोल्डन डक  पर आउट हुए हैं। हैदराबाद के खिलाफ पहले मुकाबले में भी विराट 0 पर आउट हुए थे। वहीं, लखनऊ के विरूद्ध भी विराट गोल्डन डक का शिकार हुए थे ।

आपको बता दें की हैदराबाद ने मौजूदा समय में खेले गए कुल 10 मैच में 5 में जीत हासिल की है वहीँ दूसरी ओर बैंगलोर की टीम ने 11 मैच में 6 मैच में जीत दर्ज की हैं ।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

बेंगलुरु- रजत पाटीदार, फाफ डु प्लेसिस, विराट कोहली, दिनेश कार्तिक, ग्लेन मैक्सवेल, वानिंदु हसरंगा, शाहबाज अहमद, महिपाल लोमरोर, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड



हैदराबाद- केन विलियमसन, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, शशांक सिंह,अभिषेक शर्मा, फजल हक फारुकी,भुवनेश्वर कुमर, उमरान मलिक, कार्तिक त्यागी, जे सुचित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here