IPL 2022 का 65 वां मैच मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया । जहाँ इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा अपने पुराने अंदाज़ में दिखे ।हिटमैन ने जहाँ अपना पुराने अंदाज़ दिखाया तो पत्नी रितिका की मुस्कराहट ने सब बयान कर दिया ।
सनराइजर्स हैदराबाद के द्वारा दी गई 194 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा और इशान किशन ने एक बेहतरीन साझेदारी की शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए अपनी टीम में 92 रन जोड़े I
जहाँ दोनों ने मिलकर पावर प्ले में हैदराबाद के गेंदबाज़ों की धज्जियां उड़ा दी और पावरप्ले में 51 रन बना डाले. हालाकिं इस मैच को मुंबई ने 3 रन से बेहद करीब जाकर हारा लेकिन रोहित के छक्कों ने दर्शकों का दिल जरूर जीता ।

18वां ओवर तक मैच शानदार बना हुआ था जहाँ हैदराबाद मैच में आगे चल रही थी वहीं फिनिशर युवा बल्लेबाज़ टिम डेविड का इरादा कुछ और ही था जहाँ उन्होंने नटराजन के पारी के 18 वे ओवर में 4 छक्का लगाकर मुंबई को जीत की राह पर खड़ा कर दिया ।
लेकिन कुदरत को एक और उलटफेर मंजूर थी जहाँ 18 वे ओवर की आखरी गेंद पर स्ट्राइक अपने पास रखने के चक्कर में टिम डेविड रन आउट हुए और उसके बाद भुवनेश्वर कुमार ने अपने अनुभव के डैम पर 19 वां ओवर मेडेन कर के हैदराबाद को जीत के करीब ले आया । जहाँ आखिरी ओवर में रमनदीप ने मैच को दिलचस्प बनाना चाहा और एक चौका और एक छक्का जड़ा लेकिन देर हो चुकी थी ।
— vikki thakur (@vikkith73274828) May 18, 2022
रोहित शर्मा ने कप्तानी पारी खेलते हुए 36 गेंदों में 48 रनों की आतिशी पारी खेली। रोहित शर्मा ने अपनी इस आतिशी पारी के दौरान 2 चौके और 4 छक्के जड़े I
चारों छक्कों की बात की जाये तो स्विंग किंग भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर रोहित ने अपने ट्रेडमार्क शॉट से लॉन्ग ऑन की तरफ हवाई शॉट खेला और गेंद सीधे सीमा रेखा के बाहर छक्के के लिए गई। रोहित शर्मा का यह छक्का सीधे जाकर डगआउट में गिरी। जहाँ इस छक्के को देख रोहित शर्मा की पत्नी रितिका बेहद खुश हुई । जहाँ उनके चेहरे पर ख़ुशी साफ़ झलकी ।







