भारत और वेस्टइंडीज (West Indies vs India, 2nd Test )के बीच द्विपक्षीय श्रृंखला का दूसरा और निर्णायक मुकाबला क्वींस पार्क ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है ।जहां चौथे दिन की समाप्ति तक वेस्टइंडीज की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 76 रन बना लिए हैं ।जहां जीत के लिए अभी भी वेस्टइंडीज की टीम को आखिरी दिन 289 रनों की दरकार है। वही भारत की ओर से दूसरी पारी में रोहित शर्मा के अलावा ईशान किशन ने अर्धशतकीय पारी खेली ।
जहां रोहित शर्मा ने 44 गेंद पर 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 57 रन की पारी खेली वहीं ईशान किशन ने 34 गेंद पर 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 52 रन की पारी खेली। वहीं यह ईशान किशन के टेस्ट कैरियर की पहली अर्धशतकीय पारी रही। वहीं पोस्ट मैच ईशान किशन ने अपने इंटरव्यू में सारा श्रेय विराट कोहली को दिया। जहां उन्होंने कई बातों का खुसला भी किया।
ईशान किशन ने दिखाया दम
विराट कोहली के 500 वें मैच में ईशान किशन ने भी तेज बल्लेबाजी करते हुए 153 के स्ट्राइक रेट से 33 गेंद में अपना पहला टेस्ट अर्धशतक रोच की गेंद पर छक्का लगाकर किया । वहीं 52 रन की नाबाद पारी के बाद रोहित शर्मा ने पारी घोषित का ऐलान कर दिया। ईशान किशन ने अपनी पारी में 4 चौके और 2 छक्का ठोका।
ईशान किशन ने विराट कोहली को दिया अर्धशतक का श्रेय

ईशान किशन ने कहा- “वह विराट कोहली भैया ही थे जिन्होंने पहल की और कहा कि मुझे दूसरी पारी में नंबर 4 पर उतरना चाहिए। उन्होंने मेरा समर्थन किया।” जहाँ विराट ने अपनी जगह मुझे भेजकर अधिक समय के साथ अपना वास्तविक गेम खेलने के लिए समर्थन किया । जहाँ ईशान ने इस पारी का क्रेडिट विराट कोहली को दिया ।
इशान किशन ने ऋषभ पंत के बारे में बात करते हुए कहा कि इस दौरे से पहले उनकी मदद की गई और उन्होंने ऋषभ पंत को धन्यवाद दिया। “मैं इस दौरे पर आने से पहले एनसीए में था और ऋषभ पंत अभ्यास सत्र में वहां थे। उन्होंने मेरे और मेरी बल्लेबाज़ी को लेकर कुछ पॉइंट साझा किये और मेरी मदद की क्योंकि हम एक साथ कई मैच खेल रहे थे। इसलिए उनके साथ बातचीत करना बहुत अच्छा रहा और मैं उनका बहुत आभारी हूं।”
वीडियो
Ishan Kishan thanks Rishabh Pant for helping him in certain things before coming to West Indies tour.
The special bond of Ishan Kishan & Rishabh Pant ❤️pic.twitter.com/aar8XCtQNN
— 🅒🅡🅘︎🅒︎🄲🅁🄰🅉🅈𝗠𝗥𝗜𝗚𝗨™ 🇮🇳❤️ (@MSDianMrigu) July 24, 2023







