IPL2022: उमरान मालिक को इस कमी की वजह से नहीं फेकने दी अंतिम ओवर, टॉम मूडी ने खोला राज 

0
69
views
IPL2022: Umran was not allowed to bowl the last over due to this lack, Tom Moody opened the secret
PC: IPL/BCCI

आईपीएल 2022 के 65 वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने  मुंबई इंडियंस को रोमांचक मैच में 3 रन से मात देकर खुद को प्लेऑफ की रेस में बनाए रखा है और प्लेऑफ में प्रवेश पाने की उम्मीदें को कायम रखा है ।



टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी हैदराबाद की टीम ने राहुल त्रिपाठी के आतिशी 76 रन की पारी  की बदौलत 20 ओवर में 193 रन बना पाई। जिसके जवाब में मुंबई की टीम 190 रन ही बना पाई और 3 रन से हैदराबाद की जीत हुई । हैदराबाद की ओर से उमरान मलिक ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किये लेकिन उन्हें अपने स्पेल का पूरा ओवर फेकने और आखिरी डेथ में गेंदबाज़ी इस वजह से नहीं दी गई, जिसकी जानकारी आगे दी गई है ।

IPL2022: Umran was not allowed to bowl the last over due to this lack, Tom Moody opened the secret
PC: IPL/BCCI

194 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत धमाकेदार रही ।  जहाँ  रोहित शर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने  आतिशी बल्लेबाज़ी करते हुए पावरप्ले के 6 ओवर  में 51 रन ठोके । 11वें ओवर में  मुंबई इंडियन का पहला विकेट रोहित शर्मा के रूप में गिरा । वहीँ उमरान अपना कहर बरपा रहे थे जहाँ उन्होंने ईशान किशन , तिलक वर्मा और डेनियल सैम्स का विकेट हासिल कर तहलका मचा दिया ।



उसके ठीक बाद  ईशान किशन भी आउट हुए । नियामत अंतराल पर टीम विकेट खोती रही. अंत में आये फिनिशर टिम डेविड  ने  माहौल बदल दिया जहाँ उन्होंने छक्के की झड़ी लगाकर नटराजन की जमकर धुनाई कर दी और एक ओवर में 4 छक्के लगाए । वहीँ   18वां ओवर की आखिरी गेंद पर स्ट्राइक अपने पास रखने के चक्कर में वे रन आउट हुए और मैच हैदराबाद की ओर मुद चला ।

IPL2022: Umran was not allowed to bowl the last over due to this lack, Tom Moody opened the secret
PC: IPL/BCCI

19 वां ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया और बिना कोई रन दिए एक विकेट हासिल कर मुंबई को जबरदस्त झटका दे दिया । जहाँ आखिरी 12 गेंद पर मुंबई को 19 रन चाहिए थे अब 20 वें ओवर में मुंबई को जीत के लिए 19 रन की दरकार थी । वहीँ आखिरी ओवर में तीन विकेट ले चुके उमरान को गेंद ना देकर विलियम्सन ने फारुकी  को गेंद सौंपी।

आखिरी ओवर उमरान को नहीं बल्कि फजलहक फारुकी को दिया गया



हेड कोच की भूमिका निभा रहे टॉम मूडी ने यह साफ़ किया की उमरान शानदार टैलेंट हैं और उनका विकास बतौर गेंदबाज़ धीरे धीरे हो रहा है । वह अभी सीख रहे हैं , हर मैच के साथ वह अच्छे हो रहे हैं । हमें आखिरी ओवर में अनुभव की दरकार थी । जहाँ 19 वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने अपने अनुभव का परिचय देते हुए विकेट मेडेन ओवर फेककर विपक्षी पर दवाब बनाया बस हमें वो अनुभव की आखिरी ओवर में भी दरकार थी । आने वाले समय में उमरान को हम डेथ ओवर में गेंदबाज़ी करते देखेगें अभी वह बारीकियों को समझ और उनसे सीख ले रहे हैं ।

इम्पैक्ट प्लेयर हैं उमरान



उमरान को इम्पैक्ट प्लेयर की तरह हम मिडिल ओवर में इस्तेमाल कर रहे हैं जहाँ अभी उनका क्रिकेट का अनुभव  काफी कम है लेकिन वह जल्दी जल्दी चीजों को सीख और समझ रहे हैं । जिस तरीके से युवा टैलेंट को हैदराबाद ने मौका दिया है यह काबिले तारीफ है ।

 

जहाँ कोच डेल स्टेन का अनुभव से उमरान निखर रहे हैं । अब तेज गति के साथ आउट स्विंग और इन स्विंग कला सीखने की बारी है जहाँ इसके महारथ के बाद उमरान विश्व के सबसे खतरनाक गेंदबाज़ के रूप में अपना सिक्का जमा सकते हैं ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here