IPL 15 का 65वां मैच मुंबई इंडियंस और हैदराबाद के बीच खेला गया। जहाँ इस रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद ने मुंबई को 3 रन से मात देकर प्ले ऑफ में अपनी उम्मीदों को ज़िंदा रखा है । हैदराबाद के लिए जीत के नायक रहे राहुल त्रिपाठी । जिन्होंने आतिशी बल्लेबाज़ी करते हुए हैदराबाद की टीम को एक मजबूत टोटल दिया । जहाँ राहुल ने अपने दम पर मैच का रुख हैदराबाद की तरफ मोड़ दिया । जहाँ उन्होंने 44 गेंद पर 76 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 9 चौके और 3 चक्का जड़ा। उनकी इस बेहतरीन आतिशी पारी और जीत में बड़े योगदान के लिए राहुल त्रिपाठी को मैन ऑफ द मैच का ख़िताब भी दिया गया ।
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया था। हैदराबाद ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर कुल 193 रनों का बनाया और जीत के लिए मुंबई के सामने 194 रन का लक्ष्य दिया । हैदराबाद की तरफ से राहुल त्रिपाठी (Rahul Tripathi) ने 44 गेंदों पर 172.73 के स्ट्राइक रेट से कुल 76 रन बनाए, और सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर भी रहे । मुंबई इंडियंस की ओर से रमनदीप सिंह ने सर्वाधिक 3 विकेट 20 रन देकर चटकाए ।

193 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम की शुरुआत शानदार रही। पहले विकेट के लिए रोहित शर्मा और ईशान किशन के बीच 95 रन की साझेदारी हुई । रोहित ( 48), ईशान किशन (43) रन बनाकर आउट हुए । 15 वे ओवर में तिलक वर्मा और डेनियल सैम्स के आउट होने पर स्कोर बोर्ड का दवाब मुंबई पर बढ़ा । लेकिन टीम डेविड ने आने के साथ 18 गेंद पर 46 रन की पारी खेली जिसमें उन्होंने नटराजन के ओवर में 4 छक्के लगाकर मैच का रुख मुंबई की ओर मोड़ा ।

लेकिन नटराजन की ही ओवर में एक रन लेने के चक्कर और अनुभव की कमी की वजह से वे रन आउट हुए और फिर से हैदराबाद ने मैच में वापसी की और भिवनेश्वर कुमार ने अपने अनुभव का जादू चलाया और विकेट मेडेन ओवर डालकर हैदराबाद की जीत पक्की की । हैदराबाद की ओर से उमरान ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किये ।
मैन ऑफ द मैच

राहुल त्रिपाठी को मैन ऑफ द मैच के ख़िताब नवाज़ा गया जहाँ उन्होंने महज गेंद पर 9 चौके और 3 छक्के की मदद से 76 रन बनाये।नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए राहुल त्रिपाठी का बल्ला जमकर बोला। उनका स्ट्राइक रेट 172.72 का रहा। इस सीजन राहुल के बल्ले से तीसरी फिफ्टी थी।
राहुल त्रिपाठी ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में जानिए क्या कहा
“मैंने तीन नंबर पर बल्लेबाजी करना पसंद करता हूँ । यह जरूरी है कि अगर सलामी बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत दी है तो उसे जारी रखा जाये। जो स्थिति की मांग है मई पूरा करने की कोशिश करता हूँ । मैं उससे सीखने की कोशिश कर रहा हूं। बुमराह एक बेहतरीन गेंदबाज हैं। वह जो भी गेंदबाजी कर रहा है, उस पर प्रतिक्रिया देना चाहता था।
यह इस पर निर्भर करता है कि विकेट कैसा खेल रहा है, मैं उस समय कैसे पलटवार कर सकता हूं। मैं निश्चित रूप से शॉट के लिए जाऊंगा। अगर ऐसा नहीं होता है तो मैं सिर्फ उन सिंगल्स-डबल्स को लेने के बारे में सोचूंगा। गेम जीतने के लिए अधिक महत्वपूर्ण है, खुश हूं कि मैं आज ऐसा कर सका। कभी-कभी जब कोई गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी कर रहा होता है तो आपको पता होना चाहिए की रन कैसे निकला जाये, मैंने बस वो किया ।
टी20 में ऐसा कोई पल नहीं हो सकता, जब आप धीमे पड़ जाएं। हर गेंद एक घटना होती है इसलिए मुझे लगता है कि सबसे अच्छा परिणाम क्या हो सकता है। जब आप खेलते हैं तो जाहिर तौर पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करना आपका सपना होता है। हर मैच में मई सीखता हूँ और यही मेरे स्ट्रेंथ है ।







