आईपीएल 2022 का 60वां मैच बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच टाटा ब्रेबोर्न स्टेडियम मुंबई में खेला जा रहा है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने जीत के लिए 210 रन का लक्ष्य दिया । पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 209 रन बनाए। पंजाब की ओर से लियाम लिविंगस्टोन ने 42 गेंदों पर 70 रन बनाए और जॉनी बेयरस्टो ने 29 गेंदों पर 66 रन की तूफानी पारी खेली ।
पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज़ जॉनी बेयरस्टो ने 29 गेंदों पर 66 रन बनाकर बैंगलोर की गेंदबाज़ी की धज्जियां उदा दी । जहाँ छक्के और चौके की जबरदस्त बरसात हुई । वहीँ इस मैच पंजाब के लिए करो या मारो वाली स्तिथि वाली है ।
जहाँ मैच में जीत पंजाब को प्लेऑफ की रेस में बनाये रखेगी वहीँ जॉनी बेयरस्टो ने ऑस्ट्रेलिया गेंदबाज़ हेज़लवुड को जमकर धोया और एक ओवर में 20 रन बटोरे ।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने आने के साथ गियर चेंज कर दिया और आतशी बल्लेबाजी शुरू कर दी। जो भी गेंदबाज़ आया उसकी गेंद पर जबरदस्त प्रहार जॉनी बेयरस्टो ने किये जहाँ उन्होंने अपनी पारी में कुल 7 छक्के और चार चौके जड़े ।
जॉनी बेयरस्टो ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए जोश हेजलवुड को रिमांड पर ले लिया जहाँ उन्होंने हाजेलवुड की के पहले ही ओवर में जबरदस्त स्वागत चौके से किया । पारी की दूसरे ओवर की दूसरी गेंद हेजलवुड ने लेंथ दाल दी पहले से ताक में खड़े बेयरस्टो ने मिड ऑफ के ऊपर से हवाई शॉट जड़ते हुए 4 रनों बटोरे । हाजेलवुड ने इस ओवर की चौथी गेंद गुडलेंथ डाल दी और इस गेंद को जॉनी बेयरस्टो ने मिडविकेट के ऊपर से मारा और 6 रन बटोरे ।.
पांचवी गेंद भी हाजेलवुड ने गुडलेंथ डाल दी और जॉनी बेयरस्टो ने इस गेंद को भी मिडविकेट के ऊपर से हवाई शॉट खेलकर छक्का लगाया ।
— Promaxx (@Promaxx15) May 13, 2022
हेजलवुड ने आखिरी गेंद में मिश्रण किया लेकिन पहले से तगड़े शॉट खेलने की सोच लिए बेयरस्टो ने आखिरी गेंद को थर्ड मैन की दिशा में भेज कर 4 बटोरे और हाजेलवुड के इस ओवर में कुल 20 रन बनाए है.







