टीम इंडिया इन 2 शर्तों को पूरा कर पहुंच सकती है सेमीफाइनल, बारिश ने दिया IND का साथ, WI की बढ़ी मुश्किल

0
100
views
Team India can reach semi-finals by fulfilling these 2 conditions, rain favors IND, WI's troubles increase
PC: BCCI Women/Twitter

आईसीसी वूमंस वर्ल्ड कप 2022 अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है ।जहां ऑस्ट्रेलिया छह मैच में 12 अंकों के साथ टॉप पर है ।वहीं दक्षिण अफ्रीका छह मैच में लोगों के साथ दूसरे पायदान पर है और सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी हैं ।तीसरे पायदान पर बात की जाए तो वेस्टइंडीज की टीम 7 अंकों के साथ है। चौथे पायदान पर  इंग्लैंड है। पांचवें पायदान पर भारतीय टीम 6 अंकों के साथ है। आगे बात करते हैं भारतीय टीम के समीकरण के और जानते हैं कि किन दो शर्तों को पूरा करके भारतीय टीम सर फाइनल में पहुंच सकती है।

भारत को जीतना होगा दक्षिण अफ्रीका से  मुकाबला

मौजूदा समय में दक्षिण अफ्रीका की टीम छह मैच में उनके साथ दूसरे पायदान पर है, वहीं भारतीय टीम 6 मैच में 6 अंकों के साथ पांचवें पायदान पर है ।अगर दक्षिण अफ्रीका के साथ अहम मुकाबले में भारतीय टीम जीती है तो भारत के साथ मैचों में 8 अंक हो जाएंगे वहीं अगर ऐसा हुआ तो अंक तालिका में भारतीय टीम अच्छे रन रेट के साथ वेस्टइंडीज को पछाड़ तीसरे पायदान पर पहुंच जाएगी और सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगी ।

दूसरी शर्त

अगर दक्षिण अफ्रीका के साथ भारत के मुकाबले बारिश में धुलता है तो उस समय भारत के 7 अंक हो जायेगें और भारतीय टीम वेस्टइंडीज को अंक तालिका में पछाड़ तीसरे स्थान पर आ जायेगी और सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगी ।

ये दो टीमें कर चुकी हैं क्वालीफाई

आईसीसी वूमंस वर्ल्ड कप 2022 की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलियाई टीम 6 मैचों में छह जीत के साथ 12 अंकों के साथ पहले सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है ।वहीं दूसरे पायदान पर दक्षिण अफ्रीका की टीम ने छह मैच में चार जीत के  साथ सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। इंग्लैंड की टीम भी 6 मैच में लगातार 3 जीत के साथ सेमीफाइनल के दौड़ में बनी हुई है।

वहीं वेस्टइंडीज और भारत के बीच सेमीफाइनल की रेस तेज हो चुकी है। भारतीय टीम को एक जीत की जबरदस्त तरीके से दरकार है। जहां बांग्लादेश पर जीत के साथ पटरी पर लौटी टीम इंडिया की निगाहें अब दक्षिण अफ्रीका पर जीत दर्ज करने की होगी। हालांकि यह मैच भारत के लिहाज से चुनौती पूर्ण होने वाली होगी। जहां भारतीय टीम के लिए करो या मरो वाला यह मैच साबित होने वाला है ।लिहाजा आईसीसी वूमेंस वर्ल्ड कप 2022 में हर मैच के साथ नेट रन रेट और प्वाइंट का महत्व अब बढ़ता जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here