आईपीएल 2022 का 60वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स के बीचhone वाला है . जहाँ इस मैच पर कई टीमों की नज़र बानी होगी । एक हार टीमों के समीकरण को प्रभावित करने का काम करेंगे । यह मुकाबला पंजाब किंग्स के लिए आर या पार वाली है ।
बैंगलोर की टीम अगर यह मैच को जीत लेती है तो प्लेऑफ में अपनी जगह बनाए में कामयाब हो जाएगी । वहीँ आपको बता दें की कल के मैच में मुंबई की टीम ने चेन्नई को हराकर उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया था। मौजूदा समय में केवल गुजरात टाइटंस ने प्लेऑफ में अपनी जगह बनाई है । 5 बार की चैंपियन और 4 बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है ।
अंकतालिका पर एक नज़र

आईपीएल 2022 के प्वाइंट टेबल (IPL Point Table) को देखें तो . टॉप पर गुजरात टाइटंस की टीम 18 अंक के साथ हैं । दूसरे स्थान पर लखनऊ सुपरजायंट्स (16) की टीम है । तीसरे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स (14) की टीम है । चौथे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (14) है.
पांचवें स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम (12) अंक के साथ हैं । छठे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद (10) अंक के साथ हैं । सातवें स्थान पर कोलकाता नाइटराइडर्स (10) अंक के साथ हैं. आठवें स्थान पर पंजाब किंग्स (10) हैं । नौवें स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स (8) अंक के साथ हैं और दसवें पायदान पर मुंबई इंडियंस (6) अंक के साथ हैं ।
आईपीएल 2022 (IPL 2022) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स का महा मुकाबला होगा , जहाँ आज अगर पंजाब किंग्स हारती है तो बैंगलोर की टीम के पास 16 अंक आ जायेगें .
गुजरात के पास 18 और लखनऊ सुपरजायंट्स के ही 16 अंक हैं. वहीं, आज बैंगलोर के पास मौका होगा जहाँ पंजाब को रौंदकर 16 अंक अर्जित कर प्लेऑफ से पंजाब का टिक्का कैंसिल कर सकती है ।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की जीत पंजाब और कोलकाता नाइटराइडर्स का खेल प्लेऑफ से ख़राब करने का काम कर सकती है । कोलकाता की अंक की बात की जाये तो कोलकाता के पास 10 पॉइंट हैं. कोलकाता अगर अपने बचे मैच में जीत दर्ज करती है तो 14 अंक के साथ क्वालीफाई कर सकती है . लेकिन अगर बैंगलोर आज पंजाब को मात देती है तो लखनऊ और बैंगलोर 16 अंक हो जायेगे वहीँ के पहले ही गुजरात के पास 18 अंक हैं. अर्थ साफ़ है की आज अगर बैंगलोर जीत दर्ज करती है तो अंक तालिका में गुजरात , लखनऊ और बैंगलोर के पास 16 या 16 से अधिक अंक होंगे । वहीँ केवल 1 जगह की लड़ाई बच जाएगी ।







