IPL 2022 का 60 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब के साथ खेला जा रहा है । जहाँ बैंगलोर को जीत के लिए 210 रन का विशाल लक्ष्य पंजाब ने दिया है । जहाँ यह मैच पंजाब के लिए करो या मारो वाली है । लिहाजा बेहतरीन स्कोर का टारगेट पंजाब ने बैंगलोर को दिया है ।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 209 रन बनाए। पंजाब की ओर से लियाम लिविंगस्टोन और जॉनी बेयरस्टो ने आतिशी पारियां खेली। जहाँ लियाम लिविंगस्टोन ने अपने चर्चित अंदाज़ में गेंदबाज़ों का धागा खोल दिया।
महज 42 गेंदों पर तूफानी 70 रन बनाए। वहीं, जॉनी बेयरस्टो भी कम कहाँ थे आज तो इन्होने ही मूड पंजाब का सेट कर दिया जहाँ उन्होंने 7 छक्के की मदद से महज 29 गेंदों पर 66 रन बनाए। RCB की ओर से हर्षल पटेल ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए। वानिंदु हसारंगा को दो सफलता मिली ।
धवन और जॉनी बेयरस्टो के बीच ताबड़तोड़ साझेदारी
सलामी बल्लेबाज़ धवन और जॉनी बेयरस्टो के बीच 20 गेंदों पर 60 रन की पार्टनरशिप हुई । जहाँ धवन 15 गेंदों पर 21 रन बनाकर ग्लेन मैक्सवेल का शिकार बने ।
जॉनी बेयरस्टो ने हाजेलवुड के बाद लिया सिराज को रिमांड पर
पहले हेज़लवुड के पहले ओवर में जॉनी बेयरस्टो ने 20 रन ठोके वहीँ इसके ठीक बाद छठे ओवर में सिराज को जॉनी बेयरस्टो ने रिमांड पर ले लिया और छठे ओवर में 22 रन थोक दिए। जहाँ उन्होंने इस ओवर में तीन छक्के भी जड़े ।
— Promaxx (@Promaxx15) May 13, 2022
सिराज बस मूक दर्शक की तरह जॉनी बेयरस्टो के छक्के को निहारते रहे ।5।1 ओवर में चौका जड़ा गया । 5.3 ओवर में सिराज ने इस ओवर का पहला छक्का स्ट्रैट जड़ा । इसके ठीक बाद 5.5 ओवर में जॉनी बेयरस्टो ने फ्लिक शॉट खेल छक्का जड़ा । वहीँ ओवर की आखिरी गेंद पर भी सिराज की जॉनी बेयरस्टो ने शार्ट लेंथ गेंद को डीप स्क्वायर लेग की दिशा में हवाई शॉट जड़ छक्का जड़ा ।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
पंजाबः जॉनी बेयरस्टो, शिखर धवन, भानुका राजपक्षे, मयंक अग्रवाल (कप्तान), जितेश शर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, ऋषि धवन, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, हरप्रीत ब्रार, अर्शदीप सिंह।
बेंगलुरुः विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), रजत पाटिदार, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक, महिपाल लोमरोर, शाहबाज अहमद, वानिंदु हसारंगा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड।







