IPL 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब के बीच खेला गया । जहाँ टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पंजाब की टीम ने बैंगलोर के समक्ष जीत के लिए 210 रन का टारगेट रखा है। पंजाब ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 209 रन बनाए।
जिसके जवाब में बैंगलोर की टीम 155/9 पर सिमट गई । पंजाब की ओर से सर्वाधिक रन बनाए वाले प्लेयर लियाम लिविंगस्टोन रहे जिन्होंने 42 गेंदों पर आतिशी 70 रन बनाए। RCB सलामी बल्लेबज़ जॉनी बेयरस्टो ने 29 गेंदों पर 66 रन बनाए। हर्षल पटेल ने बैंगलोर की एतराफ़ से धारधार गेंदबाज़ी करते हुए 4 विकेट चेटकाये । वानिंदु हसारंगा को 2 सफलता हाथ लगी ।
टॉस हारकर पंजाब किंग्स की शुरुआत शानदार रही । शिखर धवन और जॉनी बेयरस्टो ने पॉवरप्ले में जमकर रन लुटे और पंजाब ने अपने पावर प्ले में 83 रन बनाया । वहीँ 5 ओवरों में दोनों सलामी बल्लेबाज़ों ने 60 रन बना डालेI पावर प्ले से ठीक पहले पांचवें ओवर में शिखर धवन ग्लेन मैक्सवेल का शिकार बन गए । धवन ने 15 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौके और एक छक्के की मदद से 21 रन की पारी खेली ।
भानुका राजपक्षे का बल्ला शांत रहा जहाँ उन्होंने 3 गेंदों पर 1 रन बनाए और हमवतन प्लेयर हसरंगा की गेंद पर हर्षल पटेल को कैच थमा बैठे I इसके बाद बल्लेबाज़ी करने उतरे कप्तान मयंक अग्रवाल जिन्होंने तीन चौके की मदद से 19 रन की छोटी पारी खेली ।
— Promaxx (@Promaxx15) May 14, 2022
लियम लिविंगस्टोन दूसरे छोर से रनों की बारिश कर रहे थे । जहाँ उन्होंने आतिशी अंदाज़ में कहर बरपाते हुए दमदार खेल का प्रदर्शन किया । लिविंगस्टोन ने 5 चौके और 4 छक्के जड़े और 42 गेंदों पर 70 रन बनाये I वह 20वे ओवर में हर्षल पटेल की गेंद पर लिविंगस्टोन विकेटकीपर दिनेश कार्तिक को कैच थमा बैठे आउट होने से पहले वो अपना काम कर चुके थे I
घटना 14 वे ओवर में घटित हुए ।आरसीबी के बाएं हाथ के स्पिनर शाहबाज अहमद को लिविंगस्टोन ने रिमांड पर लिया । जहाँ उन्होंने शाहबाज अहमद की गेंद पर 105 मीटर का शानदार छक्का जड़ दिया था I शाहबाज अहमद के आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर लिविस्टोन ने पहले चौका और फिर असामान्य 105 मीटर का छक्का जड़ सिया । आलम यह रहा की बेहद तेज रफ़्तार से गेंद गई और यह गेंद स्टेडियम पर जा गिरी । लिविंग स्टोन इस साल 117 मीटर छक्के लगाने से पहले ही सुर्खियां बटोर चुके हैं ।







