IPL 2022: धोनी दे रहे हैं अंडर-19 विश्व कप के हीरो को छक्के लगाने की ट्रेनिंग, वीडियो हुआ वायरल, बनायेगें दूसरा जडेजा

0
97
views
IPL 2022: Dhoni is giving training to Under-19 World Cup hero to hit sixes, video goes viral, Jadeja will make second
PC: CSK/Twitter

आईपीएल 2022 के आगाज में महज ही कुछ दिन शेष रह गए हैं। जहां चेन्नई सुपरकिंग्स के लगभग सभी भारतीय प्लेयर्स का जमघट सूरत के ट्रेनिंग कैंप में लग चुका है। जहां सूरत के लाlलाभाई स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार प्लेयर्स जमकर मेहनत कर पसीना बहा रहे हैं। वहीं धोनी हर प्रैक्टिस सेशन का हिस्सा बने हुए हैं। अपनी प्रैक्टिस के साथ वह साथ के युवा प्लेयर्स की भी जमकर मदद कर रहे हैं । जहां हाल की ही प्रैक्टिस सेशन में अंडर 19 विश्व कप में धमाल मचाने वाले प्लेयर को जमकर छक्के जड़ने के रहस्य से अवगत करवाया।

अंडर 19 विश्व कप के स्टार प्लेयर राजवर्धन को कर रहे हैं धोनी गाइड

अंडर 19 विश्व कप में जीत का परचम लहरा चुकी टीम इंडिया के राजवर्धन को छक्के लगाने के रहस्य को धोनी सिखाते हुए वीडियो में नजर आए। जहां उन्होंने टाइमिंग और बैट स्विंग से लेकर छोटी-छोटी बारीकियों को राजवर्धन से साझा किया। वही बैटिंग स्विंग पर विशेष ध्यान रखने के लिए और कंट्रोल शॉट लगाने के बारे में भी बताया। युवा प्लेयर को धोनी का अनुभव नेट प्रैक्टिस के दौरान मिल रहा है। वहीं शॉट सेलेशन के साथ पावर भी जरूरी है। इन सब चीजों को धोनी ने राजवर्धन को बताया इसके साथ ही प्रैक्टिस के दौरान राजवर्धन भी लंबे शॉट लगाते नजर आए । इस युवा ऑल राउंडर को सीखते हुए धोनी नजर आए।

26 मार्च को होगा उद्घाटन मैच

आई पी एल 2022 का 15th सीजन का पहला उद्घाटन मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 26 मार्च होना है ।वहीं से पहले धोनी की चेन्नई सुपर सुपर किंग्स की टीम पूरे जोरों शोरों से प्रैक्टिस करते नजर आ रही है ।इसी कड़ी में भारतीय टीम में इस बार शामिल हुए अंडर-19 विश्व कप के हीरो राजवर्धन हैंगरगैकर और लौंडे की भूमिका निभाते नजर आएंगे ।जहां उन्हें तराशने का काम महेंद्र सिंह धोनी करते नजर आ रहे हैं ।वहीं धोनी चेन्नई सुपर किंग्स और भारतीय टीम के भविष्य को देखते हुए राजवर्धन को ट्रेनिंग देने में लगे हुए हैं।

1.5 करोड़ में CSK ने किया था टीम में शामिल

2022 के मेगा ऑक्शन में राजवर्धन हैंगरगेकर को खरीदने के लिए मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजायंट्स ने रूचि दिखाई थी लेकिन आखिरकार चेन्नई सुपरकिंग्स ने उन्हें 1.50 करोड़ में अपनी टीम का हिस्सा बनाया था ।

चेन्नई सुपरकिंग्स की 25 सदस्यीय टीम

रितुराज गायकवाड, डेवोन को (न्यूजीलैंड), शुभ्रांशु सेनापति, हरी निशांत, रोबिन उथप्पा, एमएस धोनी, एन. जगदीसन, अंबाती रायडू, महीश ठीक्षणा (श्रीलंका), राजवर्धन हैंगरगेकर, सिमरजीत सिंह, एडम मिलने (न्यूजीलैंड), मुकेश चौधरी,  रवींद्र जडेजा, मोईन अली, शिवम दुबे, क्रिस जोर्डन (इंग्लैंड), भगत वर्मा, मिचल सेंटनर, ड्वेन ब्रावो, ड्वेन प्रिटोरियस,प्रशांत सोलंकी, तुषार देशपांडे, केएम आसिफ, दीपक चाहर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here