IND vs SL: पिंक बाल टेस्ट में किस टीम का पलड़ा है भारी, आंकड़े देखें, रोहित के पास विराट की बराबरी करने का मौका

0
103
views
IND vs SL: Which team has the upper hand in the Pink Ball Test, see the statistics, Rohit has a chance to match Virat
PC: BCCI/Twitter

श्रीलंका और भारत के बीच दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में 12 मार्च को खेला जाएगा। जहां भारतीय टीम ने पहले ही श्रीलंका को एक पारी और 222 रनों से मात देकर श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। गौरतलब है कि यह मैच डे नाईट होगा जहां या पिंक बॉल टेस्ट मैच होगा। दूसरे टेस्ट मैच में भारत के कप्तान रोहित शर्मा के पास मौका होगा जहाँ वहविराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं।  आगे बात करते हैं कि पिंक बॉल टेस्ट में भारत और श्रीलंका की क्या है आंकड़े। जिसकी जानकारी आगे दी गई है।

बेंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम रचेगा इतिहास

चिन्नास्वामी स्टेडियम बनेगा भारत का तीसरा डे नाईट टेस्ट आयोजन करने वाला स्टेडियम। कोलकाता के इडेन गार्डन स्टेडियम ,अहमदाबाद की नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम तीसरा वेन्यू बनेगा डे-नाईट टेस्ट क्रिकेट का ।

रोहित शर्मा तोड़ सकते विराट कोहली का रिकॉर्ड

आपको बता दें कि डे नाइट टेस्ट मैच में केवल भारत के विराट कोहली ही ऐसे एकमात्र बल्लेबाज हैं जिन्होंने शतक जमाया है।  यह शतक विराट कोहली ने साल 2019 में बांग्लादेश के विरुद्ध जमाया था। अगर रोहित शर्मा शतक लगा लेता है तो वह विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे ।आपको बता दें विराट कोहली ने बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए अपने 3 टेस्ट मैचों में एक शतक तथा 1 अर्द्धशतकीय पारी की बदौलत 181 रन 60.3 के औसत से बनाए हैं।

डे नाइट टेस्ट मैचों में रहा है मेजबानों का दबदबा

IND vs SL: Which team has the upper hand in the Pink Ball Test, see the statistics, Rohit has a chance to match Virat
PC: BCCI/Twitter

गौरतलब है की डे नाइट टेस्ट मैच में मेजबानों का दबदबा देखने को मिला है। क्रिकेट फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशी की बात यह है कि डे नाईट के सभी मैचों में अब तक परिणाम निकले हैं ।कोई भी ऐसा डे नाइट टेस्ट मैच नहीं हुआ जो कि ड्रॉ की ओर गया हो । वही टेस्ट जगत में अब तक कुल 18 डे नाइट टेस्ट मैच का आयोजन किया गया है। जिसमें कि 16 टेस्ट मैच में मेजबान टीम ने जीत दर्ज की है, हालांकि दो टेस्ट ऐसे भी रहे जिसमें मेहमान टीम ने बाजी मारी है।

भारत के डे नाइट टेस्ट में आंकड़े

1.साल 2019 में कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर भारत और बांग्लादेश के बीच डे नाइट मैच का आयोजन किया गया था जिसमें भारत की टीम ने एक पारी और 46 रन से टेस्ट मैच को जीता था।

2.साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध एडिलेड के मैदान पर डे नाइट टेस्ट खेला था जिसमें भारतीय टीम को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

3.साल 2021 में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने डीएनए टेस्ट खेला था जिस टेस्ट में भारतीय टीम को 10 विकेट से जीत हासिल हुई थी।

श्रीलंका के डे नाइट टेस्ट के आंकड़े

1.श्रीलंका के डे-नाईट टेस्ट  की बात की जाए तो श्रीलंका ने साल 2017 में पाकिस्तान के विरुद्ध दुबई के मैदान पर खेले गए टेस्ट मैच में 68 रनों से पाकिस्तान को हराया था।

2.साल 2018 में ब्रिजटाउन के मैदान पर श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को चार विकेट से पिंक बॉल टेस्ट हराया था।

3.साल 2019 में ब्रिसबेन के मैदान पर डे नाइट टेस्ट खेलते हुए श्रीलंकाई टीम को आस्ट्रेलिया ने एक पारी और 40 रनों से हराया था।

आंकड़ों के साथ है कि दोनों ही टीमें 2-2 जीत अब तक खेले गए डे नाइट टेस्ट मैच में दर्ज कर चुकी है। वहीं दोनों ही टीम को एक एक हार का सामना करना पड़ा है ।लिहाजा आंकड़ों की भाषा में बात करें तो दोनों ही टीमों का पलड़ा एक समान है।

भारत की 18 सदस्यीय टेस्ट टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), प्रियांक पांचाल, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, शुभमन गिल, रिषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत, रवींद्र जडेजा, जयंत यादव, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, सौरव कुमार, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान)।

&nbsp

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here