IND vs SL: गुलाबी गेंद टेस्ट से पहले BCCI ने दी खुशखबरी, रचेगा इतिहास, जानकर होगी खुशी

0
104
views
IND vs SL: Before the pink ball test, BCCI gave good news, will create history, will be happy to know

भारत श्रीलंका के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में 12 मार्च से श्रृंखला का दूसरा टेस्ट मुकाबला खेला जाएगा। जहां भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की अगुवाई में पहले मुकाबले में  एक पारी और 222 रनों से जीत दर्ज कर श्रीलंका के खिलाफ 1-0 से  बढ़त हासिल कर ली है ।जहां भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा बेंगलुरु के टेस्ट मैच को जीतकर 2-0 से श्रीलंकाई टीम को क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेंगे ।वही इन सब चीजों के बीच बीसीसीआई भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक बड़ी घोषणा कर दी है ।जिस घोषणा को सुनकर सभी क्रिकेट फैंस गदगद है जिसकी जानकारी आगे दी गई है।

100 फ़ीसदी दर्शक आ सकेंगे स्टेडियम

गौरतलब है अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम ,कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम के बाद बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में डे नाइट मुकाबला खेला जाएगा ।वहीं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने दर्शकों को बेहद खुशी देते हुए 100 फ़ीसदी से स्टेडियम को दर्शकों के लिए खोलने का ऐलान कर दिया है। जहां भारतीय क्रिकेट प्रेमियों की  भारी तादाद में आकर मैच का आनंद चिन्नास्वामी स्टेडियम में ले पाएंगे। गौरतलब है कि हाल में ही खत्म हुए मोहाली टेस्ट क्रिकेट मैच में बीसीसीआई ने 50 फ़ीसदी फैंस को स्टेडियम में आने की अनुमति प्रदान की थी।

भारत के डे नाइट टेस्ट के आंकड़े

गौरतलब है कि साल 2019 में भारत ने अपने घरेलू मैदान पर डे नाइट टेस्ट मैच के दौरान बांग्लादेश को एक पारी और 46 रनों से मात दी थी ।

वहीं भारत ने साल 2021 में अहमदाबाद के मैदान पर इंग्लैंड को 10 विकेट से डे नाइट टेस्ट मैच में मात दी थी।  बतौर मेजबान, भारतीय टीम ने भारत में खेले गए कुल 2 डे-नाइट मुकाबलों में जीत दर्ज की है ।जहां विनिंग परसेंटेज 100 फ़ीसदी है।

भारतीय टीम में हो सकता है एक बदलाव

गौरतलब है कि दूसरे टेस्ट मैच में कुलदीप यादव को आराम देते हुए अक्षय पटेल की वापसी हुई है हालांकि यह संभावना कम जताई जा रही है कि अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी संभवत रोहित शर्मा की टीम पहले टेस्ट मैच के प्लेयर को है जगह दे सकता है। आपको बता दें कि बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम डे नाइट टेस्ट का आयोजन करने वाला भारत का तीसरा स्टेडियम बनने जा रहा है।

दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, हनुमा विहारी, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी।

भारत की 18 सदस्यीय टेस्ट टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), प्रियांक पांचाल, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, शुभमन गिल, रिषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत, रवींद्र जडेजा, जयंत यादव, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, सौरव कुमार, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान) 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here